यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन की सेना ने एक ही हफ़्ते में खोए 10 हज़ार सैनिक: रूसी रक्षा मंत्रालय

© AP Photo / Oleg PetrasiukA serviceman of the 24th Mechanised Brigade runs past a damaged car at the frontline in Donetsk region.
A serviceman of the 24th Mechanised Brigade runs past a damaged car at the frontline in Donetsk region.   - Sputnik भारत, 1920, 08.03.2025
सब्सक्राइब करें
रूस के रक्षा मंत्रालय ने विशेष सैन्य अभियान पर नई जानकारियां साझा करते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि 1 से 7 मार्च तक यूक्रेन के लगभग 10 हज़ार सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 1 से 7 मार्च रूस की सेना ने उच्च सटीकता वाली मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए। इस दौरान यूक्रेन की सेना को भारी नुक़सान हुआ। इन हमलों में यूक्रेन को सैन्य हवाई अड्डे, गोला-बारूद भंडार, ड्रोन निर्माण प्लांट सहित सैन्य सुविधाओं से हाथ धोना पड़ा।

मोर्चे पर स्थिति

सेवेर बैटलग्रुप ने खार्कोव दिशा और कुर्स्क क्षेत्र में 1590 से अधिक सैनिकों, 6 टैंकों, 74 बख्तरबंद वाहनों, 99 वाहनों, 28 तोपों, 5 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशनों, 4 गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया है।।
ज़ापद बैटलग्रुप ने 1525 से अधिक सैनिकों, 2 टैंकों, 2 बख्तरबंद वाहनों, 40 वाहनों, 10 नाटो निर्मित सहित 29 तोपों, 7 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशनों, 11 गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया है।
यूग बैटलग्रुप ने 1665 से अधिक सैनिकों, 1 टैंक, 11 बख्तरबंद वाहनों, 19 वाहनों, 20 तोपों (उनमें से 4 पश्चिमी निर्मित), 7 गोला-बारूद डिपो, 4 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशनों को नष्ट कर दिया है।
त्सेंत्र बैटलग्रुप ने अंद्रेवका को मुक्त कराया। इसके अलावा सैन्य समूह ने दुश्मन को नुकसान पहुंचाया: 3810 से अधिक सैनिक, 2 टैंक, 29 बख्तरबंद वाहन (उनमें से 16 पश्चिमी निर्मित), 25 वाहन, 21 तोपखाने बंदूकें नष्ट हो गईं।
वोस्तोक बैटलग्रुप ने दुश्मन की रक्षा को तोड़ दिया और स्कुडनोए, बुर्लात्स्कोए और प्रावोलनोए को मुक्त करा लिया। दुश्मन के नुकसान में 1210 सैनिक, 3 टैंक, 11 बख्तरबंद वाहन, 45 वाहन, 26 तोपें (जिनमें से 6 पश्चिमी निर्मित), 2 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन शामिल हैं।
द्रेपर बैटलग्रुप ने 575 दुश्मन सैनिकों, 1 टैंक, 2 बख्तरबंद वाहनों, 40 वाहनों, 3 तोपखानों, 2 गोला-बारूद डिपो, 9 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशनों को नष्ट कर दिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी वायु रक्षा बलों ने 21 JDAM निर्देशित बम, 5 HIMARS रॉकेट, और 637 ड्रोन मार गिराए। इसके अलावा इस हफ्ते 35 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है।
विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत से अब तक 656 विमान, 283 हेलीकॉप्टर, 45471 ड्रोन, 600 वायु रक्षा प्रणालियां, 22076 टैंक और बख्तरबंद वाहन, 1523 रॉकेट लांचर, 22333 तोपें और मोर्टार, 32573 सैन्य वाहन नष्ट किए गए।
FSB - Sputnik भारत, 1920, 06.03.2025
यूक्रेन संकट
रूसी FSB सुरक्षा सेवा ने मास्को के किशोरों को सेना में भर्ती करने का यूक्रेनी अभियान किया विफल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала