https://hindi.sputniknews.in/20260126/77th-republic-day-celebrated-with-military-and-cultural-tableaux-on-the-path-of-duty-10398563.html
कर्तव्य पथ पर सैन्य और सांस्कृतिक झांकियों के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
कर्तव्य पथ पर सैन्य और सांस्कृतिक झांकियों के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Sputnik भारत
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77 वें गणतंत्र दिवस का जश्न राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के विषय पर आधारित रहा।
2026-01-26T13:12+0530
2026-01-26T13:12+0530
2026-01-26T13:13+0530
विश्व
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
दिल्ली
नरेन्द्र मोदी
द्रौपदी मुर्मू
रूस का विकास
रूस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/01/1a/10398693_0:163:3065:1887_1920x0_80_0_0_e2f2b14cfa11f922ee971962d2306c02.jpg
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77 वें गणतंत्र दिवस का जश्न राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के विषय पर आधारित रहा।इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने एक्स पर देश की सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए लिखा कि देश का राष्ट्रीय महापर्व जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्वारा अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, जो देश का सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।77 वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने अपनी सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मिसाइलें, लड़ाकू विमान, नई बनी यूनिट और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए खतरनाक हथियार सिस्टम दिखाए गए।परेड में प्रदर्शित प्रमुख हथियार प्रणालियों में भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस, आकाश हथियार प्रणालियां, रॉकेट लांचर ‘सूर्यस्त्र’, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन और स्वदेश में निर्मित सैन्य प्लेटफॉर्म और सैन्य साजो सामान की एक श्रृंखला शामिल रही। इसके अलावा भारत के सभी रक्षा बलों की टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च भी किया।
भारत
दिल्ली
रूस
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (iss)
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/01/1a/10398693_168:0:2899:2048_1920x0_80_0_0_0aff7d1d94ebafe7eae338d876f92a63.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
77वां गणतंत्र दिवस,गणतंत्र दिवस परेड 2026,कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस,गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वंदे मातरम 150वीं वर्षगांठ,भारतीय संविधान 1950,भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन,गणतंत्र दिवस परेड की थीम,राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम,भारतीय संविधान लागू होने की वर्षगांठ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मौजूदगी
77वां गणतंत्र दिवस,गणतंत्र दिवस परेड 2026,कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस,गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वंदे मातरम 150वीं वर्षगांठ,भारतीय संविधान 1950,भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन,गणतंत्र दिवस परेड की थीम,राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम,भारतीय संविधान लागू होने की वर्षगांठ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मौजूदगी
कर्तव्य पथ पर सैन्य और सांस्कृतिक झांकियों के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
13:12 26.01.2026 (अपडेटेड: 13:13 26.01.2026) देश भर में अलग अलग तरह के सांस्कृतिक और सैन्य विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रमों के साथ 26 जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू किए जाने पर याद किया जाता है।
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77 वें गणतंत्र दिवस का जश्न राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के विषय पर आधारित रहा।
इस मौके पर देश की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने एक्स पर देश की सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए लिखा कि देश का राष्ट्रीय महापर्व जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।"
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले
भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्वारा अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, जो देश का सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
77 वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने अपनी सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मिसाइलें, लड़ाकू विमान, नई बनी यूनिट और
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए खतरनाक हथियार सिस्टम दिखाए गए।
परेड में प्रदर्शित प्रमुख हथियार प्रणालियों में
भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस, आकाश हथियार प्रणालियां, रॉकेट लांचर ‘सूर्यस्त्र’, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन और स्वदेश में निर्मित सैन्य प्लेटफॉर्म और सैन्य साजो सामान की एक श्रृंखला शामिल रही।
इसके अलावा भारत के सभी रक्षा बलों की टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च भी किया।