विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

कर्तव्य पथ पर सैन्य और सांस्कृतिक झांकियों के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

© REUTERS Adnan AbidiIndian soldiers march during the Republic Day parade in New Delhi, India, January 26, 2026.
Indian soldiers march during the Republic Day parade in New Delhi, India, January 26, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 26.01.2026
सब्सक्राइब करें
देश भर में अलग अलग तरह के सांस्कृतिक और सैन्य विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रमों के साथ 26 जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू किए जाने पर याद किया जाता है।
राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77 वें गणतंत्र दिवस का जश्न राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के विषय पर आधारित रहा।
इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने एक्स पर देश की सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए लिखा कि देश का राष्ट्रीय महापर्व जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।"
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति द्वारा अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, जो देश का सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
77 वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने अपनी सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मिसाइलें, लड़ाकू विमान, नई बनी यूनिट और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए खतरनाक हथियार सिस्टम दिखाए गए।
परेड में प्रदर्शित प्रमुख हथियार प्रणालियों में भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस, आकाश हथियार प्रणालियां, रॉकेट लांचर ‘सूर्यस्त्र’, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन और स्वदेश में निर्मित सैन्य प्लेटफॉर्म और सैन्य साजो सामान की एक श्रृंखला शामिल रही।
इसके अलावा भारत के सभी रक्षा बलों की टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च भी किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала