डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2025–26 में $4B+ के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया: रक्षा मंत्री

© X/@MazagonDockLtdMazagon Dock Shipbuilders Ltd. (MDL) delivered the INS Udaygiri, India's second Project 17A stealth frigate, to the Indian Navy
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd. (MDL) delivered the INS Udaygiri, India's second Project 17A stealth frigate, to the Indian Navy - Sputnik भारत, 1920, 02.04.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के रक्षा निर्यात में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 62.66% की बढ़ोतरी हुई है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा।
"हम 2047 तक भारत की नौसेना को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली नौसेना बनाना चाहते हैं", रक्षा मंत्री ने भरोसा जताया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि "भारत जहाज निर्माण में दुनिया के किसी भी बड़ी शक्ति से आज कम नहीं है। दुनिया के चार-पांच देश ही इस तरह के विमान वाहक पोत बनाने की क्षमता रखते हैं और उनमें से हमारा एक भारत भी है।“
“आज समुद्री क्षेत्र केवल व्यापार मार्गों या नौसेना की ताकत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय लचीलापन, आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक स्वायत्तता के लिए भी एक महत्वपूर्ण आधार बन गया है," सिंह ने टिप्पणी की।

"भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश में ना तो पेट्रोल या डीज़ल की कमी है, ना ही गैस सिलेंडर की कमी है। भारतीय नौसेना होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित तरीके से निकाल रही है," रक्षा मंत्री ने कहा।

“प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन अपने राजनयिक कुशलता का प्रयोग करते हुए भारतीयों के हितों की रक्षा कर रहे हैं," रक्षा मंत्री ने टिप्पणी की।
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 01.04.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
नई वैश्विक लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है रूस: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала