यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस की किंजल मिसाइलें अग्रिम मोर्चे से दूर यूक्रेनी सेना में दहशत फैला रही हैं

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA MiG-31 multi-role fighter aircraft with hypersonic missile Kinzhal
A MiG-31 multi-role fighter aircraft with hypersonic missile Kinzhal - Sputnik भारत, 1920, 29.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सुरक्षा बलों के एक सूत्र ने रूसी मीडिया से कहा कि अग्रिम मोर्चे से दूर, जहाँ FPV ड्रोन और तोपों की गोलाबारी नहीं होती, हाइपरसोनिक किंजल मिसाइलों जैसे उच्च-सटीकता वाले हथियार ही यूक्रेनी सैनिकों के लिए “चिंता का कारण” है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियां किंजल मिसाइलों का सामना करने में असमर्थ हैं। यह मिसाइल ध्वनि की गति से लगभग 10 गुना तेज़ चलती है, इसलिए वास्तव में यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणालियों को, जिनमें अमेरिकी पैट्रियट बैटरी भी शामिल हैं, प्रतिक्रिया देने के लिए कोई समय नहीं मिलता।"

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले कहा था कि किंजल मिसाइल की रफ्तार ध्वनि की गति से 10 गुना तेज़ है, और इसकी परिचालन सीमा 2,000 किलोमीटर से अधिक है। यह मिसाइल अपनी उड़ान के सभी चरणों में मोड़ ले सकती है, जिससे किंजल किसी भी शत्रु मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम है।
Russian servicemen fire from T-72B tank in the Avdeyevka sector - Sputnik भारत, 1920, 29.04.2026
डिफेंस
अमेरिकी पत्रिका ने रूसी T-72 टैंक को दुनिया का सबसे अच्छा टैंक बताया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала