डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

अमेरिकी पत्रिका ने रूसी T-72 टैंक को दुनिया का सबसे अच्छा टैंक बताया

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen fire from T-72B tank in the Avdeyevka sector
Russian servicemen fire from T-72B tank in the Avdeyevka sector - Sputnik भारत, 1920, 29.04.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी पत्रिका नेशनल इंटरेस्ट ने रूस के T-72 टैंक को दुनिया का सबसे अच्छा टैंक माना है, इससे यह साबित होता है कि T-72 टैंक ने जर्मन लेपर्ड 2, इज़रायली मर्कवा और अमेरिकी M1 अब्राम्स को पीछे छोड़ दिया है।

प्रकाशन ने विशेष सैन्य अभियान में रूसी सेना द्वारा टैंक के सफल इस्तेमाल का ज़िक्र करते हुए लिखा, "सच तो यह है कि यह (T-72) एक असरदार टैंक के सभी मानकों को पूरा करता है। दर्जनों देश इसका इस्तेमाल करते हैं, जिससे इसके रखरखाव और कल-पुर्जों की उपलब्धता हमेशा बनी रहती है। इसे चलाना आसान है। और यह बहुत सस्ता है... यह आज दुनिया का सबसे अच्छा टैंक है।"

आगे अमेरिकी पत्रिका ने लिखा कि T-72 का बड़े पैमाने पर उत्पादन आसानी से किया जा सकता है।

नेशनल इंटरेस्ट के अनुसार, रूसी टैंक T-72 के बाद दूसरे स्थान पर अमेरिकी M1 अब्राम्स टैंक और इज़रायली मर्कवा भी तीसरे स्थान पर आता है। वहीं इस सूची में जर्मन लेपर्ड 2 आठवें स्थान पर रहा।

पत्रिका के मुताबिक टैंकों का मूल्यांकन कुल आठ मानकों पर किया गया, जिसमें खास तौर पर रफ्तार और एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जाने-आने की क्षमता, उत्पादन कीमत, वज़न और आकार के साथ लड़ाई का अनुभव और दूसरे मानक शामिल थे।
Train operation starting on the Yandyki-Olya railroad stretch, crossing the Astrakhan Region. It is part of the North-South transnational transport corridor, which will link Russia with Iran, India and Southeast Asia (File) - Sputnik भारत, 1920, 29.04.2026
भारत-रूस संबंध
भारत-रूस व्यापार संपर्क: उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे को रफ्तार देने की तैयारी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала