https://hindi.sputniknews.in/20260429/riuusii-senaa-ne-donetsk-piipuls-riipblik-men-novodmitrovkaa-bstii-ko-kriaayaa-mukt-rikshaa-mntraaly-10827142.html
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में नोवोदमित्रोवका बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में नोवोदमित्रोवका बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
Sputnik भारत
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में नोवोदमित्रोवका बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। 29.04.2026, Sputnik भारत
2026-04-29T18:09+0530
2026-04-29T18:09+0530
2026-04-29T18:09+0530
यूक्रेन संकट
रूस
रूसी सेना
विशेष सैन्य अभियान
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
राष्ट्रीय सुरक्षा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0b/18/8436346_0:183:2992:1866_1920x0_80_0_0_f2d2101cbe14e93bf7882e0907945d16.jpg
मंत्रालय ने बयान में कहा, "रूसी सेना के यूग समूह ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की नोवोदमित्रोवका बस्ती को मुक्त करा लिया है।"रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक समूह की कार्रवाई में 295 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जन-हानि और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना के सेवेर समूह ने 170 से अधिक, त्सेंत्र समूह ने 275 से अधिक, ज़ापद समूह ने 170 से अधिक, यूग समूह ने 170 से अधिक और द्नेपर समूह ने 40 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।इसके अलावा रूस ने काला सागर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 6 मानव रहित यूक्रेनी नावों को भी नष्ट कर दिया।
https://hindi.sputniknews.in/20260429/riuus-kii-kinjl-misaailen-agrim-moriche-se-duuri-yuukrenii-senaa-men-dhsht-failaa-rihii-hain-10826311.html
रूस
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0b/18/8436346_131:0:2862:2048_1920x0_80_0_0_19b5abe7860fd5e1dfb84f6b6a23c806.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , राष्ट्रीय सुरक्षा
रूस , रूसी सेना, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , राष्ट्रीय सुरक्षा
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में नोवोदमित्रोवका बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में नोवोदमित्रोवका बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "रूसी सेना के यूग समूह ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की नोवोदमित्रोवका बस्ती को मुक्त करा लिया है।"
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक समूह की कार्रवाई में 295 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जन-हानि और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
जारी बयान के अनुसार, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 295 से अधिक सैनिक, एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 4 मोटर वाहन और एक रसद केंद्र का नुकसान हुआ। यूक्रेनी सेना के नुकसान में अमेरिका में बनी 155-मिमी पलाडिन स्व-चालित होवित्जर भी शामिल है।"
रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना के सेवेर समूह ने 170 से अधिक, त्सेंत्र समूह ने 275 से अधिक, ज़ापद समूह ने 170 से अधिक,
यूग समूह ने 170 से अधिक और द्नेपर समूह ने 40 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
इसके अलावा रूस ने काला सागर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 6 मानव रहित यूक्रेनी नावों को भी नष्ट कर दिया।