राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत और वियतनाम द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर सहमत

© PhotoRepresentative image
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 19.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 मई, 2026 को हनोई में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी की समीक्षा की और समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग, प्रशिक्षण और क्षेत्रीय स्थिरता में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा विकास पर अपने विचार साझा किए और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
जारी बयान के मुताबिक, दोनों पक्ष नियमित बातचीत, संयुक्त अभ्यास और एक्सचेंज प्रोग्राम के ज़रिए दोनों देशों की रक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
रक्षा मंत्री ने वियतनाम के साथ भारत की उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
India's supersonic Brahmos cruise missiles pass during a full dress rehearsal of a Republic Day parade in New Delhi, India, Thursday, Jan. 23, 2003. The Brahmos missile will be displayed for the first time on the 55th Indian Republic Day on Jan. 26. The missile is being developed jointly by Russian and Indian scientists. Brahmos missile can hit underwater and overland targets located between 100 to 300 kilometers (60 to 180 miles) away and is expected to be inducted into the Indian Navy by 2004. (AP Photo/Ajit Kumar) - Sputnik भारत, 1920, 18.05.2026
डिफेंस
वियतनाम को ब्रह्मोस निर्यात की स्वीकृति अगले माह, लगभग 2900 करोड़ रुपए का होगा कुल सौदा: सूत्र
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала