विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत की स्वदेशी स्मार्ट मिसाइल तैयार, अंतिम विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे

© Photo : DRDO DRDO completes development trials of Unmanned Aerial Vehicle Launched Precision Guided Missile-V3 in Air-to-Ground & Air-to-Air modes
 DRDO completes development trials of Unmanned Aerial Vehicle Launched Precision Guided Missile-V3 in Air-to-Ground & Air-to-Air modes - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 के अंतिम विकास परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
DRDO ने यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल के पास 'हवा से जमीन' और 'हवा से हवा' मोड में सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, "रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM)-V3 के अंतिम विकास परीक्षण को हवा से जमीन और हवा से हवा मोड में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।"

ULPGM हथियार प्रणाली को कमांड और कंट्रोल करने के लिए इंटीग्रेटेड ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (GCS) का इस्तेमाल करके ये परीक्षण किए गए। ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (GCS) में तैयारी और लॉन्च ऑपरेशन्स को स्वचालित बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।
India's supersonic Brahmos cruise missiles pass during a full dress rehearsal of a Republic Day parade in New Delhi, India, Thursday, Jan. 23, 2003. The Brahmos missile will be displayed for the first time on the 55th Indian Republic Day on Jan. 26. The missile is being developed jointly by Russian and Indian scientists. Brahmos missile can hit underwater and overland targets located between 100 to 300 kilometers (60 to 180 miles) away and is expected to be inducted into the Indian Navy by 2004. (AP Photo/Ajit Kumar) - Sputnik भारत, 1920, 18.05.2026
डिफेंस
वियतनाम को ब्रह्मोस निर्यात की स्वीकृति अगले माह, लगभग 2900 करोड़ रुपए का होगा कुल सौदा: सूत्र
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала