https://hindi.sputniknews.in/20260530/fsb-ne-riuus-ke-tuaapse-shhri-men-aatnkii-hmle-ko-kiyaa-vifl-11034077.html
FSB ने रूस के तुआप्से शहर में आतंकी हमले को किया विफल
FSB ने रूस के तुआप्से शहर में आतंकी हमले को किया विफल
Sputnik भारत
रूस की जांच समिति के जनसंपर्क विभाग ने Sputnik को बताया कि क्रास्नोदार प्रांत के दो निवासियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
2026-05-30T16:50+0530
2026-05-30T16:50+0530
2026-05-30T16:50+0530
रूस
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी)
आतंकी समूह
आतंकी हमले
आतंकी संगठन
आतंकवाद
यूक्रेन संकट
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/02/7009920_0:320:3072:2048_1920x0_80_0_0_dbf30240da01da6ee81bf26cc2c4fa0b.jpg
ये दोनों अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर महज 500 डॉलर के लिए तुआप्से शहर के एक प्रशासनिक भवन पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। FSB ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।जांच के अनुसार, यह कार्य 18 वर्षीय किशोर को सौंपा गया था, जिसने मैसेंजर के माध्यम से अपने आकाओं से संपर्क किया। उसने अपने 17 वर्षीय परिचित को भी अपने साथ इसमें शामिल कर किया, और दोनों ने मिलकर हमले के लक्ष्य का चयन किया। युवक ने एक बम बनाया, लेकिन उसे लगाने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वादे के अनुसार, उन्हें 500 डॉलर की रकम नहीं मिली, बल्कि केवल 30 डॉलर की अग्रिम राशि मिली थी। अब उन्हें पूर्व नियोजित साजिश के तहत सामूहिक आतंकी हमले की तैयारी करने के आरोप में लंबी सजा का सामना करना पड़ सकता है।
https://hindi.sputniknews.in/20260529/russian-fsb-says-detained-ukrainian-linked-agent-over-planned-train-attack-in-novorossiysk-11018066.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/02/7009920_341:0:3072:2048_1920x0_80_0_0_30cbea7e1eca1dce78bbd81affa95678.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) , आतंकी समूह, आतंकी हमले, आतंकी संगठन, आतंकवाद
रूस , रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) , आतंकी समूह, आतंकी हमले, आतंकी संगठन, आतंकवाद
FSB ने रूस के तुआप्से शहर में आतंकी हमले को किया विफल
रूस की जांच समिति के जनसंपर्क विभाग ने Sputnik को बताया कि रूसी क्रास्नोदार क्षेत्र के दो निवासियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
ये दोनों अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर महज 500 डॉलर के लिए तुआप्से शहर के एक प्रशासनिक भवन पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। FSB ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जांच के अनुसार, यह कार्य 18 वर्षीय किशोर को सौंपा गया था, जिसने मैसेंजर के माध्यम से अपने आकाओं से संपर्क किया। उसने अपने 17 वर्षीय परिचित को भी अपने साथ इसमें शामिल कर किया, और दोनों ने मिलकर हमले के लक्ष्य का चयन किया। युवक ने एक बम बनाया, लेकिन उसे लगाने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वादे के अनुसार, उन्हें 500 डॉलर की रकम नहीं मिली, बल्कि केवल 30 डॉलर की अग्रिम राशि मिली थी। अब उन्हें पूर्व नियोजित साजिश के तहत सामूहिक
आतंकी हमले की तैयारी करने के आरोप में लंबी सजा का सामना करना पड़ सकता है।
जांच समिति ने बताया, "पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच एजेंसियों के अनुरोध पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।