राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

क्रेमलिन ने फ्रांस द्वारा 'टैगोर' टैंकर जब्त करने को डकैती जैसा बताया

© Sputnik / Yuri KochetkovMoscow Kremlin
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि फ्रांस के अधिकारियों द्वारा टैंकर जहाज़ "टैगोर" को जब्त करना गैर-कानूनी है और यह कार्रवाई डकैती जैसी है।

पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "हमारी नज़र में यह कार्रवाई पूरी तरह गैर-कानूनी और अंतरराष्ट्रीय डकैती जैसी है। पश्चिमी देशों का यह तर्क बिल्कुल गलत है कि उनकी यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक है।"

पेसकोव ने आगे कहा कि रूस इस घटना को ध्यान में रखते हुए समुद्र में कार्गो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाता रहेगा।

सोमवार को, फ्रांस के अधिकारियों ने घोषणा की कि उनकी सेना ने अटलांटिक महासागर में "टैगोर" टैंकर को जब्त कर लिया है, जो कथित तौर पर एक फ़र्ज़ी झंडे के नीचे रूसी शहर मूरमंस्क से आ रहा था।

पेरिस में रूसी दूतावास ने Sputnik को बताया कि फ्रांस ने जहाज के खिलाफ कार्यवाही के बारे में रूसी पक्ष को नहीं बताया था। राजनयिक मिशन ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, टैंकर का कप्तान रूसी नागरिक है।
Russian heavy flamethrower system TOS-1 fires during the International Military Technical Forum Army-2018 in Alabino, outside Moscow, Tuesday, Aug. 21, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में तिखोनोव्का बस्ती को कराया मुक्त
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала