- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी कंपनियों में प्रतिदिन 15,000 FPV ड्रोन बनाने की क्षमता: रूसी प्रथम उप प्रधानमंत्री

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंЛаборатория по производству дронов группировки войск "Запад" в ЛНР
Лаборатория по производству дронов группировки войск Запад в ЛНР - Sputnik भारत, 1920, 03.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने रूसी अखबार 'कोमर्सेंट' को दिए एक इंटरव्यू में बुधवार को बताया कि रूस की कंपनियां एक दिन में 15,000 FPV ड्रोन बना सकती हैं।

इंटरव्यू में मंटुरोव ने कहा, "हमारी कंपनियां UAVs (मानव रहित हवाई वाहन) के बेहतरीन प्रदर्शन और अपेक्षाकृत कम कीमत को देखते हुए अब हर दिन 15,000 से ज़्यादा FPV ड्रोन की आपूर्ति कर सकती हैं; जबकि 2023 में इतने ही ड्रोन पूरे महीने में बनाए जाते थे।"

उन्होंने आगे ड्रोनों के इस्तेमाल पर बात करते हुए बताया कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान ने आखिरकार मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को आधुनिक युद्ध का एक मुख्य हिस्सा बना दिया है।

मंटुरोव ने आगे कहा कि अब ये ड्रोन न केवल जासूसी में मदद करने वाले साधन हैं, बल्कि कई तरह के सामरिक लक्ष्यों को पूरा करने की क्षमता के साथ एक स्वतंत्र हमलावर शक्ति के रूप में विकसित हो गए हैं।

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала