राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सफलता: अंडमान में मिला गैस भंडार

© Photo : Getty ImagesUnion Minister of Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri
Union Minister of Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2026
सब्सक्राइब करें
भारत की सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान के अपतटीय बेसिन में एक और प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की सूचना दी है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की कि अंडमान सागर में 'श्री विजय पुरम-3' एक्सप्लोरेटरी कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर, 900 फीट की पानी की गहराई पर स्थित है।
मंत्री के अनुसार, "शुरुआती प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौरान लगातार फ्लेयरिंग से गैस की मौजूदगी का पता चला, जबकि गैस के सैंपल को उनकी बनावट और स्रोत का पता लगाने के लिए लैब में जांच के लिए भेजा गया है।"
दरअसल यह नई खोज अंडमान बेसिन में तेल के चल रहे खोज अभियान के तहत हाइड्रोकार्बन की दूसरी पक्की खोज है। कंपनी ने अब बताया है कि उसके मौजूदा प्रोग्राम के तहत खोदे गए तीन खोज-संबंधी कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन मिले हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इस खोज को भारत सरकार की "समुद्र मंथन" पहल के तहत एक और अहम उपलब्धि बताया। इस पहल का मकसद भारत के ऑफशोर बेसिन में गहरे पानी और बहुत गहरे पानी में खोज के काम को तेज़ करना है।

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала