यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेन की परिवहन और ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation.
A Russian soldier from the crew of the Igla man-portable anti-aircraft missile system (MANPADS) in the zone of the special military operation. - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और तोपखाना इकाइयों ने यूक्रेन के 141 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "रूस के लड़ाकू विमानों, ड्रोनों, मिसाइल बलों और विभिन्न सैन्य समूहों की तोपखाना इकाइयों ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों की गश्ती नौकाओं, ईंधन डिपो के साथ-साथ उनके परिवहन, ऊर्जा और बंदरगाह बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले किए।"

बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने ड्रोन उत्पादन और प्रक्षेपण सुविधाओं तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकानों को निशाना बनाया है।
मंत्रालय ने आगे बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने पिछले 24 घंटों में 500 यूक्रेनी ड्रोन और एक HIMARS मिसाइल को नष्ट कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, "वायु रक्षा प्रणालियों ने 11 निर्देशित हवाई बम, एक HIMARS मिसाइल तथा 500 ड्रोनों को नष्ट कर दिया।"

पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के वोस्तोक समूह की कार्रवाई में 450 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही यूक्रेन को अन्य मोर्चों पर भी जन-हानि और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 450 से अधिक सैनिक, एक बख़्तरबंद वाहन, 2 बख़्तरबंद लड़ाकू वाहन, 7 मोटर वाहन और एक फील्ड आर्टिलरी गन का नुकसान हुआ।"

जारी बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रूसी सेना के त्सेंत्र सैन्य समूह ने 310 से अधिक, सेवेर सैन्य समूह ने 210 से अधिक, ज़ापद सैन्य समूह ने 190 से अधिक, यूग सैन्य समूह ने 120 से अधिक और द्नेपर सैन्य समूह ने 40 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
Russia and Ukraine Exchange 370 POWs - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2026
यूक्रेन संकट
रूस-यूक्रेन के बीच 185-185 कैदियों की अदला-बदली, UAE ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала