Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

सैन्यीकरण पर यूरोपीय संघ का ध्यान उसे गैर-प्रतिस्पर्धी और असंतुलित बना सकता है: विशेषज्ञ

© AP Photo / Lewis JolySoldiers from the European Task force Takuba march during the annual Bastille Day parade on the Champs-Elysees in Paris, Wednesday July 14, 2021
Soldiers from the European Task force Takuba march during the annual Bastille Day parade on the Champs-Elysees in Paris, Wednesday July 14, 2021 - Sputnik भारत, 1920, 10.06.2026
सब्सक्राइब करें
विजन एंड ग्लोबल ट्रेंड्स- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल एनालिसिस के अध्यक्ष टिबेरियो ग्राज़ियानी ने Sputnik से कहा कि मुख्य रूप से सैन्यीकरण पर केंद्रित आर्थिक रणनीति से पूरे यूरोप में संतुलित क्षेत्रीय विकास के बाधित होने का जोखिम है।

"ऐतिहासिक रूप से, यूरोप की ताकत औद्योगिक उत्पादन, तकनीकी नवाचार, उन्नत बुनियादी ढांचे, व्यावसायिक नेटवर्क और अत्यधिक कुशल कार्यबल के संयोजन पर टिकी रही है। आमतौर पर सैन्य शक्ति हमेशा आर्थिक समृद्धि का परिणाम होती है, न कि आर्थिक समृद्धि सैन्य शक्ति का परिणाम," ग्राज़ियानी ने कहा।

जैसे-जैसे यूरोप के प्रभावशाली लोग इस गुट को युद्ध की स्थिति के लिए तैयार कर रहे हैं, यह संतुलन खतरे में पड़ सकता है:
सैन्य खर्च से कुछ औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन ज़रूरी नहीं कि इससे नागरिक परियोजनाओं में निवेश की तरह व्यापक फ़ायदे मिलें।
अगर यूरोप अपने संसाधनों का एक बहुत बड़ा हिस्सा सैन्य खर्च में लगाता है, तो उसे उन क्षेत्रों में अपनी स्थिति कमज़ोर होने का खतरा हो सकता है जो आने वाले दशकों में वैश्विक आर्थिक नेतृत्व तय करेंगे।
उदाहरण के लिए, अमेरिका नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में आगे रहने के लिए भारी निवेश करता है, जबकि चीन औद्योगिक नीति, बुनियादी विकास और लंबे समय की रणनीतिक योजना को मिलाकर काम करता है।
इसके अलावा, यूरोप पहले से ही बढ़ती उम्र वाली आबादी, स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती लागत, एनर्जी ट्रांज़िशन और अहम बुनियादी ढांचों को आधुनिक बनाने की ज़रूरत जैसे बड़े वित्तीय दबावों का सामना कर रहा है।
अतिरिक्त कर्ज लेकर सैन्य बजट बढ़ाना देश के कुल कर्ज को और अधिक संकट में डाल सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इससे अर्थव्यवस्था की बुनियादी कमियों और कमज़ोरियों का कोई ठोस समाधान नहीं निकलता।

"मुख्य मुद्दा यह है कि औद्योगिक प्रतिस्पर्धा कई कारकों से तय होती है: ऊर्जा की कीमतें, तकनीकी इनोवेशन, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, श्रम उत्पादकता, बाज़ारों तक पहुंच और वित्तीय हालात। पुनः शस्त्रीकरण इनमें से किसी भी संरचनात्मक चुनौती का सीधे तौर पर समाधान नहीं करता है," विशेषज्ञ ने जोर देकर कहा।

ग्राज़ियानी का तर्क है कि "यूरोप की एक टिकाऊ रणनीति को सुरक्षा ज़रूरतों और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करनी चाहिए।"

उन्होंने अपनी बात का अंत करते हुए कहा, "रूस के साथ सकारात्मक रूप से जुड़े बिना यह असंभव है, विशेषकर तब जब दोनों भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, उनकी अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और यूरेशियाई क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने की ज़िम्मेदारी भी दोनों की साझी है।"

A plume of smoke rises after a strike in Tehran, Iran, Monday, March 2, 2026. (AP Photo/Vahid Salemi) - Sputnik भारत, 1920, 09.06.2026
Sputnik मान्यता
इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अमेरिका के 'धैर्य की परीक्षा': राजनीतिक विश्लेषक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала