https://hindi.sputniknews.in/20260619/afgaan-vaayusenaa-ne-paakistaan-men-isis-se-jude-thikaanon-ko-bnaayaa-nishaanaa-byaan-11314249.html
अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान में ISIS से जुड़े ठिकानों को बनाया निशाना: बयान
अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान में ISIS से जुड़े ठिकानों को बनाया निशाना: बयान
Sputnik भारत
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अफगानी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में ISIS के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए।
2026-06-19T16:51+0530
2026-06-19T16:51+0530
2026-06-19T16:51+0530
विश्व
अफगानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान
तालिबान
वायुसेना
पाकिस्तान
दाएश (isis)
बलूचिस्तान
रक्षा मंत्रालय (mod)
आतंकवादी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/16/10510893_0:155:2976:1829_1920x0_80_0_0_3f6086367865d0fec1b52e53eb472068.jpg
बयान में कहा गया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और समन्वय के लिए किया जाता था। इससे पहले भी इन ठिकानों का इस्तेमाल कई जानलेवा हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए ऑपरेशनल बेस के तौर पर किया जा चुका था।इसके अलावा बयान में कहा गया कि खैबर पख्तूनख्वा में संगठन के कई अहम नेताओं के आने-जाने वाली जगहों को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पहले से तय सभी बेहद अहम लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया।*एक आतंकवादी संगठन जिसे रूस और कई दूसरे देशों में बैन किया गया है।
अफगानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान
पाकिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/16/10510893_166:0:2811:1984_1920x0_80_0_0_11c82eb95c193fd71771f1c65210b54a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
अफगानिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तालिबान, वायुसेना , पाकिस्तान, दाएश (isis), बलूचिस्तान, रक्षा मंत्रालय (mod), आतंकवादी
अफगानिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तालिबान, वायुसेना , पाकिस्तान, दाएश (isis), बलूचिस्तान, रक्षा मंत्रालय (mod), आतंकवादी
अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान में ISIS से जुड़े ठिकानों को बनाया निशाना: बयान
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक अफगानी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में ISIS* के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए।
बयान में कहा गया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और समन्वय के लिए किया जाता था। इससे पहले भी इन ठिकानों का इस्तेमाल कई जानलेवा हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए ऑपरेशनल बेस के तौर पर किया जा चुका था।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया, "हमलों में बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के गुलिस्तान इलाके और चगाई जिले के शकर अब जंगल गार्डी इलाके में स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन ठिकानों का इस्तेमाल ISIS आतंकियों और दूसरे दुश्मन तत्वों द्वारा किया जा रहा था।"
इसके अलावा बयान में कहा गया कि खैबर पख्तूनख्वा में संगठन के कई अहम नेताओं के आने-जाने वाली जगहों को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पहले से तय सभी बेहद अहम लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया।
बयान में आगे कहा गया, "देश किसी भी खतरे का पता लगाकर उसे बेअसर करने और खत्म करने के लिए सभी उपलब्ध क्षमताओं और संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
*एक आतंकवादी संगठन जिसे रूस और कई दूसरे देशों में बैन किया गया है।