यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेनी ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का किया खात्मा

© Sputnik / Sergey Averin / मीडियाबैंक पर जाएंA soldier from a Russian anti-aircraft missile unit from the Ivanovo Airborne Forces
A soldier from a Russian anti-aircraft missile unit from the Ivanovo Airborne Forces

 - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के विशेष सैन्य बलों के एक मानव रहित ड्रोन प्रणाली केंद्र पर हमला कर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है।
इसके अलावा रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना ने सुमी इलाके में इवोलज़ानस्कोये बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "सक्रिय कार्रवाई के बाद बैटलग्रुप सेवर की सैन्य इकाइयों ने सुमी इलाके की इवोलज़ानस्कोये बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।"

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले एक दिन में रूस के बैटलग्रुप वोस्तोक के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन ने 465 सैनिक खोने के अलावा दूसरे मोर्चों पर भी भारी जान माल का नुकसान उठाया है।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सेना के 465 जवानों, एक बख्तरबंद युद्धक गाड़ी, एक फील्ड आर्टिलरी तोप और आठ गाड़ियों को नष्ट कर दिया गया।"

मंत्रालय ने आगे बताया कि पिछले एक दिन में रूस के बैटलग्रुप सेवर द्वारा 215 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक, बैटलग्रुप त्सेंत्र द्वारा 310 से ज़्यादा, बैटलग्रुप ज़ापद द्वारा 210 से ज़्यादा, बैटलग्रुप यूग द्वारा 205 तक और बैटल ग्रुप द्नेपर द्वारा 50 तक सैनिक मारे जा चुके हैं।
Russian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 16.06.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में नोवी डोनबास बस्ती आज़ाद कराई: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала