यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मारियुपोल के न्यायालय परिसर पर आतंकवादी हमला विफल, यूक्रेन का एजेंट हिरासत में: FSB

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
सब्सक्राइब करें
FSB ने गुरुवार को बताया कि उसने मारियुपोल के न्यायालय परिसर पर आतंकवादी हमले को विफल कर दिया, इस हमले में यूक्रेन की खुफिया सेवा के आदेश पर शामिल रूसी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, "डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (DPR) के इलाके में आतंकी हमले की साजिश रच रहे एक रूसी नागरिक की अवैध गतिविधियों को नाकाम कर दिया गया है।"

बयान में कहा गया, "मारियुपोल के एक निवासी ने टेलीग्राम मैसेंजर के जरिए यूक्रेनी ख़ुफ़िया एजेंसी के एजेंट से संपर्क किया था। इसके बाद, यूक्रेनी ख़ुफ़िया सेवा के इशारे पर उसने घर में बना एक विस्फोटक उपकरण (IED) छिपाकर रखा था, जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। इस बम का इस्तेमाल शहर के न्यायालय के प्रशासनिक भवन को उड़ाने के लिए किया जाना था।"

हैंडलर के कहने पर धमाका करने के लिए यूक्रेनी विशेष सेवा का एजेंट न्यायालय परिसर के पास आया, जहां उसे FSB कर्मचारियों ने हिरासत में ले लिया।
देशद्रोह, आतंकवादी कृत्यों की तैयारी और गैर-कानूनी तरीके से विस्फोटक उपकरण हासिल करने, स्टोर करने, लाने ले जाने, जैसे मामलों को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
A bulletproof vest and a walkie-talkie of an FSB agent - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2026
रूस की खबरें
रूस में अप्रैल-मई में 45 भूमिगत बंदूक निर्माण कमरे बंद, 128 अवैध हथियार निर्माता गिरफ्तार: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала