विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

वेनेज़ुएला को मानवीय सहायता देने की संभावना पर काम कर रहा रूस: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Russian Foreign Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia
Russian Foreign Ministry’s spokeswoman Maria Zakharova attends her weekly briefing in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि मास्को वेनेज़ुएला को मानवीय मदद देने की संभावनाओं पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "हम अभी अपने वेनेज़ुएला के दोस्तों को मानवीय मदद देने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं।"

वेनेज़ुएला में भूकंप के दो ज़ोरदार झटके आए, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इन झटकों की तीव्रता क्रमशः 7.2 और 7.5 थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में अब तक कम से कम 164 लोग मारे गए और 971 घायल हुए हैं, साथ ही कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं हैं। भूकंप से इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है, देश का मुख्य एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भयानक भूकंप के दुखद नतीजों पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मास्को हर संभव मदद करने को तैयार है। रूस ने वेनेज़ुएला को मदद देने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है।
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
विश्व
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वेनेज़ुएला में आए भूकंप से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала