https://hindi.sputniknews.in/20260629/mngoliyaa-men-khaan-kvest-2026-sainy-abhyaas-men-bhaaritiiy-senaa-kii-skriy-bhaagiidaariii-11445046.html
मंगोलिया में खान क्वेस्ट 2026 सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की सक्रिय भागीदारी
मंगोलिया में खान क्वेस्ट 2026 सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की सक्रिय भागीदारी
Sputnik भारत
मंगोलिया के उलानबटार में फाइव हिल्स प्रशिक्षण क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2026’ का 23वां संस्करण चल रहा है। इस बार 18 देशों के 1,000 से अधिक सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
2026-06-29T14:29+0530
2026-06-29T14:29+0530
2026-06-29T14:29+0530
भारत
भारत सरकार
विश्व शांति
शांति सेना
सैन्य तकनीक
सैन्य प्रौद्योगिकी
सैन्य अभ्यास
राष्ट्रीय सुरक्षा
सुरक्षा बल
डिफेंस
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/01/15/8688813_0:0:2465:1387_1920x0_80_0_0_351183b24acf65d623bf660b58b0329d.jpg
भारतीय सेना की टुकड़ी अभ्यास के दौरान गहन प्रशिक्षण मॉड्यूल और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति अभियानों से जुड़ी तैयारी को मजबूत करने पर केंद्रित है।यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने, बेहतर तौर-तरीके साझा करने और सहयोग को मजबूत करने के लिए एक अहम मंच बना हुआ है।इन मॉड्यूल्स का मकसद शांति सैनिकों को चुनौतीपूर्ण मिशन क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तैयार करना है। ऐसे अभियानों में उन्हें स्थानीय लोगों से संपर्क बनाना, सुरक्षा सुनिश्चित करना, मदद पहुंचाना, जवानों और साजो-सामान की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखना और कानून के दायरे में अनुशासित आचरण के ऊंचे मानकों का पालन करना पड़ सकता है।
https://hindi.sputniknews.in/20260627/bhaaritiiy-nausenaa-ke-tiin-jhaaj-thaaiilaind-phunche-riyl-thaaii-nevii-ke-saath-bdhegaa-taalmel-11422880.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/01/15/8688813_129:0:2326:1648_1920x0_80_0_0_acf52c9364eb87ae81f9ce6d3fbc1bf7.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, विश्व शांति, शांति सेना, सैन्य तकनीक, सैन्य प्रौद्योगिकी, सैन्य अभ्यास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सुरक्षा बल
भारत, भारत सरकार, विश्व शांति, शांति सेना, सैन्य तकनीक, सैन्य प्रौद्योगिकी, सैन्य अभ्यास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सुरक्षा बल
मंगोलिया में खान क्वेस्ट 2026 सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की सक्रिय भागीदारी
मंगोलिया के उलानबटार में फाइव हिल्स प्रशिक्षण क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2026’ का 23वां संस्करण चल रहा है। इस बार 18 देशों के 1,000 से अधिक सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय सेना की टुकड़ी अभ्यास के दौरान गहन प्रशिक्षण मॉड्यूल और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति अभियानों से जुड़ी तैयारी को मजबूत करने पर केंद्रित है।
यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने, बेहतर तौर-तरीके साझा करने और सहयोग को मजबूत करने के लिए एक अहम मंच बना हुआ है।
अभ्यास के प्रशिक्षण चरण के तहत भारतीय सेना के जवानों ने काउंटर-IED ऑपरेशन, सामरिक युद्ध हताहत देखभाल, काफिले की सुरक्षा से जुड़े अभ्यास और जिनेवा कन्वेंशन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून पर आयोजित सत्रों में हिस्सा लिया।
इन मॉड्यूल्स का मकसद शांति सैनिकों को चुनौतीपूर्ण मिशन क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तैयार करना है। ऐसे अभियानों में उन्हें स्थानीय लोगों से संपर्क बनाना, सुरक्षा सुनिश्चित करना, मदद पहुंचाना, जवानों और साजो-सामान की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखना और कानून के दायरे में अनुशासित आचरण के ऊंचे मानकों का पालन करना पड़ सकता है।