भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस के इरकुत्स्क शहर की एक कंपनी जल्द ही भारत में अपने उत्पादों की आपूर्ति शुरू करेगी

© Photo : GrokIndia-Russia trade surpasses a record $70 Bln in 2024
India-Russia trade surpasses a record $70 Bln in 2024 - Sputnik भारत, 1920, 01.07.2026
सब्सक्राइब करें
इरकुत्स्क स्थित कंपनी "दीकाया सीबीर" (जंगली साइबेरिया) जल्द ही भारत में अपने उत्पादों की आपूर्ति शुरू करेगी, कंपनी के संस्थापक अलेक्सांदर देयेव ने Sputnik को बताया। वर्ष 2025 में उन्होंने अपने ब्रांड को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष प्रस्तुत किया था।
जुलाई 2025 में पुतिन ने राष्ट्रीय केंद्र "रूस" में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान इरकुत्स्क की इस कंपनी के उत्पादों का अवलोकन किया था।

देयेव ने कहा, "अब हम भारत के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के अंतिम चरण में हैं। इसके तहत हम निकट भविष्य में भारत में अपनी बेरी प्यूरी (फलों के गूदे) की आपूर्ति शुरू करेंगे। इरकुत्स्क से भारत तक अपने उत्पाद भेजने के लिए हमने अपने चीनी लॉजिस्टिक्स साझेदारों के साथ मिलकर एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परिवहन गलियारा विकसित किया है, जिसे हमने 'साइबेरिया – विश्व महासागर' नाम दिया है।"

उद्यमी ने यह भी बताया कि रूसी निर्यात केंद्र कंपनी को भारतीय वितरक के साथ सहयोग स्थापित करने में सहायता कर रहा है।
रूसी कंपनी "दीकाया सीबीर", जो बैकाल झील क्षेत्र में स्थित है, साइबेरियाई पौधों, जामुनों और मेवों से प्राकृतिक उत्पाद बनाती है।
In this Sunday, Sept. 22, 2013 file photo ships dock at the piers at the seaport town of Murmansk on the Kola peninsula in Russia.  - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2026
भारत-रूस संबंध
रूस का मुरमंस्क क्षेत्र भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है: राज्यपाल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала