यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र में आर्टेलनोये बस्ती आज़ाद कराई

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian Army T-90 M "Proryv" (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 22.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि रूसी सेवर बैटल ग्रुप की इकाइयों ने खार्कोव इलाके में आर्टेलनोये बस्ती को आज़ाद करा लिया है।

मंत्रालय ने कहा, "सेवर बैटल ग्रुप की इकाइयों ने सक्रिय अभियान चलाते हुए खार्कोव क्षेत्र में आर्टेलनोये बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है।"

मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी वोस्तोक बैटल ग्रुप की इकाइयों ने ज़पोरोज़्ये इलाके में ब्लागोदातनोये बस्ती को भी आजाद करा लिया है।

यूक्रेन ने रूस के त्सेंत्र बैटल ग्रुप के खिलाफ लड़ाई में 240 से ज़्यादा, रूस के सेवर बैटल ग्रुप के खिलाफ 250 से ज़्यादा, वोस्तोक बैटल ग्रुप के ख़िलाफ़ 380 से ज्यादा सैनिक खो दिए। वहीं रूस के ज़ापद बैटल ग्रुप ने 210 तक, यूग बैटल ग्रुप ने 140 से ज्यादा, और द्नेपर बैटल ग्रुप ने 50 यूक्रेन के सैनिकों को मार गिराया।

रूसी सेना द्वारा हासिल की जा रही यह स्थानीय बढ़त सेना को उत्तरी और दक्षिणी दोनों मोर्चों पर रणनीतिक पकड़ मजबूत कर रही है, जिससे खार्कोव और ज़पोरोज़्ये इलाकों के पास यूक्रेनी सेना को मिल रही आपूर्ति मार्ग पर दबाव बढ़ा है, जिससे यूक्रेन को अपने आरक्षित जवानों को कई अलग अलग जगहों पर तैनात करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 22.07.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन अब लड़खड़ाता हुआ दिख रहा है: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала