विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया: हरदीप सिंह पुरी

© Sputnik / Igor Ageyenko / मीडियाबैंक पर जाएंGas wells of Gazprom on the Kovykta gas field.
Gas wells of Gazprom on the Kovykta gas field. - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
सब्सक्राइब करें
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।
वैश्विक संकट के बावजूद हमारे नागरिक ऊर्जा संकट से अछूते रहे, जबकि दुनिया के कई देश ईंधन की कमी और आपातकालीन उपायों से जूझ रहे थे, मंत्री ने अपने एक्स पर लिखा।

हरदीप सिंह पुरी कहते हैं, "भू-राजनीतिक तनाव के करण सप्लाई चेन में रुकावट आई और वैश्विक ऊर्जा की कीमतें बढ़ीं, तभी मोदी सरकार ने एक पूरी रणनीति के साथ जवाब दिया। भारत ने अपने ऊर्जा स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक करने के साथ-साथ घरों और ज़रूरी क्षेत्रों के लिए LPG और LNG सप्लाई को प्राथमिकता दी।"

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि LPG उत्पादन को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी विभागों के बीच आसानी से तालमेल सुनिश्चित किया गया।
मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्पाद शुल्क में कटौती के अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) से नियमित समन्वय और लगातार वॉर-रूम मॉनिटरिंग ने भी उपभोक्ताओं को वैश्विक कीमतों और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से बचाए रखा।

उन्होंने कहा, "भारत ने ईंधन का ज़रूरी भंडार बनाए रखा, घरों में LPG और PNG की 100% उपलब्धता सुनिश्चित की, और देश में कहीं भी ईधन की कमी या आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं देखी गई। जब कई देशों को कमी, सीमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा था, तब भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को कामयाबी से सुरक्षित रखा और अपने नागरिकों को वैश्विक ऊर्जा संकट के सबसे बुरे असर से बचाया।"

BRICS Anti-Corruption Working Group Meeting  - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2026
राजनीति
भारत ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала