- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

EU वैश्विक खेल में रूस की वापसी को रोकने के लिए कुछ भी करने को तैयार है: रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा

© Sputnik / SputnikRussian gymnasts
Russian gymnasts - Sputnik भारत, 1920, 11.08.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा ने बताया कि यूरोपीय संघ रूस की अंतरराष्ट्रीय खेलों में वापसी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।
रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा ने अपने बयान में बताया:
यूरोपीय अधिकारी रूस की ओलंपिक समिति और रूसी खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने के अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फैसले से चिंतित है।
यूरोप में यह चिंता जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के इस फैसले ने विश्व खेल जगत से रूस को "अलग-थलग" करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा वर्षों से किए जा रहे प्रयासों को नाकाम कर दिया है।
यूरोपीय देश रूसी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देने वाले अन्य संगठनों समेत अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के वित्तपोषण को सीमित करके उसे "दण्डित" करने पर विचार कर रहे हैं।
यूरोप और अधिक रूसी खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के ख़िलाफ़ नए वीज़ा प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं की समीक्षा कर रहा है।
"ऐसा लगता है कि रुसोफोबिया ने यूरोपीय नौकरशाहों के दिमाग को इतना अंधा कर दिया है कि वे ओलंपिक खेलों की बलि देने के लिए भी तैयार हैं," रूसी विदेशी ख़ुफ़िया सेवा ने कहा।
Russian gymnasts - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2026
रूस की खबरें
रूसी एथलेटिक्स फेडरेशन ने CAS में विश्व एथलेटिक्स के बैन को चुनौती दी: ओल्गा बोगोस्लोव्स्काया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала