भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत-रूस मिलकर बहुध्रुवीय कानूनी व्यवस्था को आकार दे सकते हैं: रूसी सुप्रीम कोर्ट प्रमुख

© Telegram/Supreme Court of RussiaChief Justice of India Surya Kant and Russia’s Chief Justice Igor Krasnov
Chief Justice of India Surya Kant and Russia’s Chief Justice Igor Krasnov  - Sputnik भारत, 1920, 04.09.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रास्नोव ने नई दिल्ली दौरे के दौरान अपने भारतीय समकक्ष मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ एक बैठक में कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और रूस के सर्वोच्च न्यायालय के मिलकर काम करने की काफी संभावना दिख रही है।

इगोर क्रास्नोव ने ज़ोर देकर कहा, "मुझे अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस और भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मिलकर किए जा रहे काम को समन्वित करने में द्विपक्षीय सहयोग की भी काफी संभावनाएं दिखाई देती हैं। मुझे यकीन है कि हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, बहुध्रुवीय कानूनी दुनिया की रूपरेखा बना सकते हैं।"

क्रास्नोव ने इसे एक महत्वपूर्ण संकेत बताया कि उनके भारतीय समकक्ष के साथ यह बैठक भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन न्यायिक क्षेत्र सहित ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने में नई गति लाएगा।
रूसी पक्ष ने पहले ही भारत को अगले दो वर्षों के लिए एक ड्राफ्ट सहयोग कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया है।
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 03.09.2026
रूस की खबरें
भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी: रूस के उप प्रधानमंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала