डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, 1.10 लाख करोड़ की खरीद को मंजूरी

© AP Photo / Bikas DasThe Indian army's drone contingent take part during the rehearsal of the ceremonial parade, ahead of Republic Day, in Kolkata, India, Saturday, Jan. 24, 2026.
The Indian army's drone contingent take part during the rehearsal of the ceremonial parade, ahead of Republic Day, in Kolkata, India, Saturday, Jan. 24, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 07.09.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सोमवार को भारतीय सेनाओं के लिए लगभग 1,10,000 करोड़ रुपए की खरीद को नीतिगत रूप से स्वीकृति दे दी है। इनमें से 98 प्रतिशत खरीद स्वदेशी रक्षा उद्योग से की जाएगी।
भारतीय सेना के लिए रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु (CBRN) वातावरण में काम करने में सक्षम टोही वाहनों, तीव्र गति के वाहनों (HMV), स्वचालित सुरंग बिछाने वाले वाहनों (MML), हल्के हेलीकॉप्टरों (ALH) और पुल बनाने वाली सर्वत्र प्रणाली की खरीद की जाएगी।
CBRN टोही वाहन प्रदूषित क्षेत्र की पहचान करने, उस पर नजर रखने और उसे चिन्हित करने का काम करेगा। HMV कठिन पहाड़ी, रेगिस्तानी या जंगली क्षेत्र में सैनिकों और रसद को तेजी से लाने में सक्षम होगा। MML वाहनों से दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से बारूदी सुरंगें बिछाना संभव होगा।
स्वदेशी हल्के हेलीकॉप्टर का प्रयोग भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना दोनों ही अलग-अलग तरह की कार्रवाइयों में करती हैं। सर्वत्र प्रणाली से नदी-नालों के ऊपर तुरंत पुल बिछाया जा सकता है, जिससे सेना तेजी से आगे बढ़ सकती है।
भारतीय नौसेना के लिए अरुधरा रडार को स्वीकृति मिली है, जो नौसैनिक केंद्रों में अभी लगे रडारों की जगह लेंगे। युद्धपोतों में लगने वाले इंजनों के डिजाइन, विकास और उत्पादन को भी स्वीकृति मिल गई, जिससे इंजनों के लिए विदेशों पर निर्भरता समाप्त होगी। भारतीय वायुसेना के लिए जमीन पर लगने वाले जैमर को स्वीकृति दी गई है, जिससे शत्रु के रडार को प्रभावी तौर पर निष्क्रिय किया जा सकेगा।
INS Nipun - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
डिफेंस
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस निपुण, गहरे समुद्र में चलाएगा सबमरीन बचाव अभियान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала