https://hindi.sputniknews.in/20260914/brics-declaration-is-not-merely-a-document-but-a-symbol-of-indias-growing-global-influence-indias-12295616.html
ब्रिक्स घोषणापत्र सिर्फ दस्तावेज़ नहीं बल्कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है: रक्षा मंत्री
ब्रिक्स घोषणापत्र सिर्फ दस्तावेज़ नहीं बल्कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है: रक्षा मंत्री
Sputnik भारत
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल समापन की सराहना की
2026-09-14T12:08+0530
2026-09-14T12:08+0530
2026-09-14T12:08+0530
राजनीति
भारत
भारत सरकार
भारत का विकास
रक्षा मंत्रालय (mod)
भारत के रक्षा मंत्री
राष्ट्रीय सुरक्षा
राजनाथ सिंह
ब्रिक्स
ग्लोबल साउथ
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0c/12278065_0:198:1819:1221_1920x0_80_0_0_d809d95f66303d972688677861234e0e.jpg
"भारत नेतृत्व करता है, दुनिया सुनती है," एक्स पर पोस्ट करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा।भारत मंडपम में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ग्यारह-सदस्यीय ब्रिक्स समूह और सहयोगी देशों के नेता "लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" की थीम के तहत एक साथ आए।सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि भारत की अध्यक्षता ने ग्लोबल साउथ की आवाज़ को शिखर सम्मेलन के केंद्र में रखा।बता दें कि शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस, चीन और ईरान सहित विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं।
https://hindi.sputniknews.in/20260913/briks-lgaataari-aage-bdh-rihaa-hai-bhaarit-men-putin-ke-daurie-pri-kremlin-kaa-byaan-12289095.html
भारत
रूस
चीन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/0c/12278065_69:0:1697:1221_1920x0_80_0_0_ad6841afb3ebaf0895862b76382e9c81.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, रक्षा मंत्रालय (mod), भारत के रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनाथ सिंह, ब्रिक्स, ग्लोबल साउथ, रूस , चीन
भारत, भारत सरकार, भारत का विकास, रक्षा मंत्रालय (mod), भारत के रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनाथ सिंह, ब्रिक्स, ग्लोबल साउथ, रूस , चीन
ब्रिक्स घोषणापत्र सिर्फ दस्तावेज़ नहीं बल्कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है: रक्षा मंत्री
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल समापन की सराहना की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया।
"भारत नेतृत्व करता है, दुनिया सुनती है," एक्स पर पोस्ट करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा।
भारत मंडपम में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ग्यारह-सदस्यीय ब्रिक्स समूह और सहयोगी देशों के नेता "लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" की थीम के तहत एक साथ आए।
उन्होंने 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' को सर्वसम्मति से अपनाए जाने को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि "यह सिर्फ़ एक दस्तावेज़ नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है।"
सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि भारत की अध्यक्षता ने
ग्लोबल साउथ की आवाज़ को शिखर सम्मेलन के केंद्र में रखा।
"भारत ने ग्लोबल साउथ को हाशिए पर नहीं, बल्कि केंद्र में रखा है और एक ज़्यादा समावेशी, प्रतिनिधित्वपूर्ण और संतुलित विश्व व्यवस्था की वकालत की है। 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हमारी सभ्यतागत सोच पर आधारित भारत ने एक बार फिर यह दिखाया है कि नेतृत्व का मतलब सबसे तेज़ आवाज़ होना नहीं, बल्कि सबसे मज़बूत आम सहमति बनाना है," उन्होंने कहा।
बता दें कि
शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस, चीन और ईरान सहित विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं।