https://hindi.sputniknews.in/20260922/vaayusenaa-kaa-bdaa-saajhaa-abhyaas-tring-shkti-26-sitnbri-se-riaajsthaan-men-aayojit-hogaa-12376330.html
वायुसेना का बड़ा साझा अभ्यास तरंग शक्ति 26 सितंबर से राजस्थान में आयोजित होगा
वायुसेना का बड़ा साझा अभ्यास तरंग शक्ति 26 सितंबर से राजस्थान में आयोजित होगा
Sputnik भारत
भारतीय वायुसेना 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर में बड़ा बहुराष्ट्रीय अभ्यास करेगी। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 7 मित्र... 22.09.2026, Sputnik भारत
2026-09-22T19:42+0530
2026-09-22T19:42+0530
2026-09-22T19:42+0530
डिफेंस
भारतीय वायुसेना
राजस्थान
भारत
बांग्लादेश
श्रीलंका
सुखोई-30mki
तेजस जेट
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0c/3559220_0:0:3000:1688_1920x0_80_0_0_61a11e150ec257874b0b8b6172ce2af3.jpg
बांग्लादेश और श्रीलंका अपने विमानों के साथ इस अभ्यास में शामिल हो रहे हैं। भारतीय वायुसेना के उप वायुसेनाध्यक्ष एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि "यह हमारे सहयोगी देशों के लिए भारतीय एरोस्पेस और रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमता देखने का अवसर है।" उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हुए संघर्षों ने सटीकता, एकीकृत रक्षा, मानव रहित प्रणालियों, सूचनाओं के प्रभुत्व, अंतरिक्ष में काम करने की क्षमता और इनको एक साथ प्रयोग करने के महत्व को सिद्ध कर दिया है।भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने मुख्य विमानों और स्वदेशी विमानों को विश्व की अन्य वायुसेनाओं के साथ उतार रहा है। इस अभ्यास में सुखोई-30, मिग-29 और स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त MI-35 लड़ाकू हेलीकॉप्टर के साथ स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड अभ्यास में शामिल होगा। परिवहन हेलीकॉप्टर MI-17 और स्वदेशी हल्का परिवहन हेलीकॉप्टर ध्रुव अभ्यास में दिखाई देगा। इनके अतिरिक्त हवा में ईंधन भरने वाला IL-78 विमान भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260921/1000-kimii-tk-maari-krine-vaalaa-kal-drion-kaise-bdhaaegaa-bhaarit-kii-taakt-12367754.html
राजस्थान
भारत
बांग्लादेश
श्रीलंका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0c/3559220_411:0:3000:1942_1920x0_80_0_0_03a7675e1bb3b2002452c63a85e1b8c5.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारतीय वायुसेना, राजस्थान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका , सुखोई-30mki , तेजस जेट
भारतीय वायुसेना, राजस्थान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका , सुखोई-30mki , तेजस जेट
वायुसेना का बड़ा साझा अभ्यास तरंग शक्ति 26 सितंबर से राजस्थान में आयोजित होगा
भारतीय वायुसेना 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर में बड़ा बहुराष्ट्रीय अभ्यास करेगी। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 7 मित्र देशों की वायुसेनाएं भारतीय वायुसेना के साथ अभ्यास करेंगी। इनके अतिरिक्त 32 देशों की उच्च सैनिक अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे।
बांग्लादेश और श्रीलंका अपने विमानों के साथ इस अभ्यास में शामिल हो रहे हैं। भारतीय वायुसेना के उप वायुसेनाध्यक्ष एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि "यह हमारे सहयोगी देशों के लिए भारतीय एरोस्पेस और रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमता देखने का अवसर है।"
"हमारे स्वदेशी वायुयान, सेंसर, अस्त्र-शस्त्र, मानव रहित प्रणालियां और बड़ी संख्या में दूसरी तकनीक इस अभ्यास में प्रदर्शित की जाएंगी," एयर मार्शल दीक्षित ने कहा।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हुए संघर्षों ने सटीकता, एकीकृत रक्षा, मानव रहित प्रणालियों, सूचनाओं के प्रभुत्व, अंतरिक्ष में काम करने की क्षमता और इनको एक साथ प्रयोग करने के महत्व को सिद्ध कर दिया है।
भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने मुख्य विमानों और स्वदेशी विमानों को विश्व की अन्य वायुसेनाओं के साथ उतार रहा है। इस अभ्यास में सुखोई-30, मिग-29 और स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त MI-35 लड़ाकू हेलीकॉप्टर के साथ स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड अभ्यास में शामिल होगा। परिवहन हेलीकॉप्टर MI-17 और स्वदेशी हल्का परिवहन हेलीकॉप्टर ध्रुव अभ्यास में दिखाई देगा। इनके अतिरिक्त हवा में ईंधन भरने वाला IL-78 विमान भी अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेगा।