https://hindi.sputniknews.in/20261008/bhaaritiiy-vaayusenaa-ab-ek-asaadhaarin-auri-bhu-kshetriiy-shkti-vaayusenaa-prmukh-12522797.html
भारतीय वायुसेना अब एक 'असाधारण और बहु-क्षेत्रीय शक्ति': वायुसेना प्रमुख
भारतीय वायुसेना अब एक 'असाधारण और बहु-क्षेत्रीय शक्ति': वायुसेना प्रमुख
Sputnik भारत
उत्तर-प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद शहर में स्थित हिंडन एयरबेस में भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस एक भव्य परेड के साथ मनाया गया। परेड की सलामी भारतीय वायुसेना... 08.10.2026, Sputnik भारत
2026-10-08T14:37+0530
2026-10-08T14:37+0530
2026-10-08T14:37+0530
डिफेंस
भारतीय वायुसेना
दिल्ली
सुखोई-30mki
तेजस जेट
ब्रह्मोस
भारत
भारत का विकास
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0c/3559220_0:0:3000:1688_1920x0_80_0_0_61a11e150ec257874b0b8b6172ce2af3.jpg
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को केवल चार विमानों और 5 भारतीय पायलटों के साथ हुई थी जिसे रॉयल एयरफोर्स कहा जाता था। वर्तमान में भारतीय वायुसेना में 149000 वायुसैनिक और लगभग 1750 विमान हैं। हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की शक्ति को दर्शाने के लिए प्रथम पंक्ति के लड़ाकू जेट सुखोई-30 के अतिरिक्त स्वदेशी तेजस जेट, भारत और रूस के सहयोग से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल, स्वदेशी रोहिणी रडार, स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को प्रदर्शित किया गया है। वायुसेना दिवस के समारोह का समापन 25 अक्टूबर को वाराणसी में वायु शक्ति के प्रदर्शन से होगा। इस प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमान, लड़ाकू और परिवहन हेलीकॉप्टर अपने कौशल का परिचय देंगे। इसके अतिरिक्त वायुसेना की एरोबैटिक टीम सूर्य किरण और स्वदेशी हेलीकॉप्टर ध्रुव की सारंग टीम रंगारंग हवाई करतब दिखाएगी।
https://hindi.sputniknews.in/20261006/smudr-men-phlii-baari-utriaa-nausenaa-kaa-shaayk-pot-suuriy-yuddhpoton-ko-degaa-risd-12506164.html
दिल्ली
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0c/3559220_411:0:3000:1942_1920x0_80_0_0_03a7675e1bb3b2002452c63a85e1b8c5.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारतीय वायुसेना, दिल्ली , सुखोई-30mki , तेजस जेट, ब्रह्मोस , भारत, भारत का विकास
भारतीय वायुसेना, दिल्ली , सुखोई-30mki , तेजस जेट, ब्रह्मोस , भारत, भारत का विकास
भारतीय वायुसेना अब एक 'असाधारण और बहु-क्षेत्रीय शक्ति': वायुसेना प्रमुख
उत्तर-प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद शहर में स्थित हिंडन एयरबेस में भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस एक भव्य परेड के साथ मनाया गया। परेड की सलामी भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ली। इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना एक असाधारण, सक्षम, नेटवर्क केन्द्रित और बहु क्षेत्रीय शक्ति के रूप में उभरी है।
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को केवल चार विमानों और 5 भारतीय पायलटों के साथ हुई थी जिसे रॉयल एयरफोर्स कहा जाता था। वर्तमान में भारतीय वायुसेना में 149000 वायुसैनिक और लगभग 1750 विमान हैं।
परेड की सलामी लेने के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, "आज वैश्विक राजनीति में तेज़ी से बदलाव हो रहा है जो अनिश्चितता और वैश्विक चुनौतियां लेकर आ रहा है। पूरी दुनिया में नए-नए संघर्ष पैदा हो रहे हैं। इन घटनाओं ने स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय हितों की रक्षा में वायु शक्ति के महत्व को दर्शाया है। भारतीय वायुसेना अपनी भूमिका और ज़िम्मेदारियों को समझती है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।"
हिंडन एयरबेस पर
भारतीय वायुसेना की शक्ति को दर्शाने के लिए प्रथम पंक्ति के लड़ाकू जेट सुखोई-30 के अतिरिक्त स्वदेशी तेजस जेट, भारत और रूस के सहयोग से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल, स्वदेशी रोहिणी रडार, स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को प्रदर्शित किया गया है।
वायुसेना दिवस के समारोह का समापन 25 अक्टूबर को वाराणसी में वायु शक्ति के प्रदर्शन से होगा। इस प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमान, लड़ाकू और परिवहन हेलीकॉप्टर अपने कौशल का परिचय देंगे। इसके अतिरिक्त वायुसेना की एरोबैटिक टीम सूर्य किरण और स्वदेशी हेलीकॉप्टर ध्रुव की सारंग टीम रंगारंग हवाई करतब दिखाएगी।