विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस-अमेरिका संबंधों को पटरी पर लाना चाहते हैं ट्रंप, यूएन में भी बदलाव ज़रूरी: राष्ट्रपति पुतिन

© Photo : Kremlin press-service / मीडियाबैंक पर जाएंVladimir Putin warmly welcomed in Hanoi airport
Vladimir Putin warmly welcomed in Hanoi airport - Sputnik भारत, 1920, 19.11.2026
सब्सक्राइब करें
शेन्ज़ेन में आयोजित 33वें एपेक (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हो गई है। इस महा-बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने मीडिया को संबोधित किया।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस त्रिपक्षीय बैठक की अध्यक्षता की जो APEC शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन आयोजित की गई। राष्ट्रपति पुतिन ने इस वार्ता को एतिहासिक बताया, साथ ही उन्होंने त्रिपक्षीय संवाद का यह सिलसिला जारी रखने की इच्छा जताई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले क्रेमलिन ने इस त्रिपक्षीय वार्ता के बाद अपनाया गया चार सूत्री 'शांति घोषणा पत्र' जारी किया है। इसमें तीनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में सुधार, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की सीमाओं और परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करने जैसे चार बड़े मुद्दों पर सहमति जताई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शेन्ज़ेन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई पहली त्रिपक्षीय बैठक के बाद सवालों के जवाब दिए।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भरोसा जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

"मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईमानदारी से संघर्षों को सुलझाना चाहते हैं - जिसमें यूक्रेन का मामला भी शामिल है - और वे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सच्चे मन से प्रतिबद्ध हैं," पुतिन ने शेन्ज़ेन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
व्लादिमीर पुतिन के बयान के अन्य मुख्य बिंदु:
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकातों के दौरान वे एक आपसी सहमति पर पहुंचे हैं।
संयुक्त राष्ट्र का काम वर्तमान दौर की वास्तविकता के अनुरूप होना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा काफी हद तक रूस, चीन और अमेरिका पर निर्भर करती है।
अमेरिका के साथ समझौतों को अंतिम रूप देना इतना आसान नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का रुख उम्मीद जगाता है।
रूस और अमेरिका के रिश्तों के संदर्भ में माना जाता है कि किसी भी समझौते का न होना सबसे खतरनाक स्थिति है; इसलिए ऐसे समझौते भी बेहतर हैं जिनके क्रियान्वयन में चुनौतियां हों।
रूस ने यूक्रेन में युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि इसके विपरीत, वह इसे खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
Russian President Vladimir Putin, Chinese President Xi Jinping, and US President Donald Trump during a meeting on the sidelines of the Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) forum in Shenzhen. - Sputnik भारत, 1920, 19.11.2026
विश्व
पुतिन-शी-ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक के बाद क्रेमलिन ने जारी किया 'शांति घोषणा पत्र'
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала