यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना द्वारा यूक्रेनी सैन्य संरचनाओं पर हमले जारी

© Photo : Denis Abramov / मीडियाबैंक पर जाएंManuevers of Russian Navy's Caspian Flotilla. File photo
Manuevers of Russian Navy's Caspian Flotilla. File photo - Sputnik भारत, 1920, 20.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना ने ओडेसा इलाके में यूक्रेनी सेना के सामान की आवाजाही और ढुलाई के लिए उपयोग होने वाले ज़ाटोका रेलवे पुल पर सटीक प्रहार किया।
रातभर रूसी सेना ने ज़मीन, समुद्र और हवाई ठिकानों से सटीक हथियारों का उपयोग करते हुए यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़ी कंपनियों, गोदामों, ऊर्जा सुविधाओं, परिवहन और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इसके अतिरिक्त, यूक्रेनी सेना से जुड़े नौसैनिक जहाजों पर ड्रोन से हमले किए गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ओडेसा इलाके में, ज़ाटोका रेलवे पुल पर आघात किया गया, जिसका इस्तेमाल सड़क और रेल से सैन्य सामान के परिवहन के लिए किया जाता है।"

बयान में आगे कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने FP-9 टैक्टिकल मिसाइलों के लिए ठोस रॉकेट ईंधन के पुर्जे बनाने वाली, ब्रोवरी स्थित एक फैक्ट्री पर हमला किया।

इसके अलावा, कीव इलाके में FP-7 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल बनाने वाली एक फैक्ट्री और ल्वीव स्टेट एविएशन रिपेयर प्लांट को भी निशाना बनाया गया। यहां FP-9 और FP-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ लंबी और मध्यम दूरी के ड्रोन बनाए जाते हैं।
मंत्रालय ने कहा, "रूसी सेना ने कीव और उसके आसपास के इलाके में यूक्रेनी सेना के हथियार और सैन्य सामान डोनबास के युद्ध क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए काम में आने वाले हाईवे और रेलवे पुलों को निशाना बनाया।"
रूसी सेना ने निकोलेव इलाके में एक ऐसे गोदाम को भी निशाना बनाया, जहां रूस के आम नागरिकों के ठिकानों पर हमले के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्रूज मिसाइलें रखी जाती थीं।
इसके अलावा, द्नेप्रोपेत्रोव्स्क और कोरोस्टेन रेलवे स्टेशनों के पास सैन्य सामान ले जाने वाले ट्रेनों के इंजन को निशाना बनाया गया। द्नेप्रोपेत्रोव्स्क, चेर्निगोव और ल्वीव में बिजली सबस्टेशनों सहित इवानो-फ्रैंकिव्स्क में एक थर्मल पावर प्लांट पर भी हमले किए गए।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि ओडेसा बंदरगाह पर सैन्य सामान ले जा रहे एक मालवाहक जहाज को समुद्री रास्ते में ही निशाना बनाया गया।
Russia-Ukraine peace talks in Istanbul - Round 2 - Sputnik भारत, 1920, 20.11.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन पर त्रिपक्षीय वार्ता के नए दौर को लेकर अभी कोई सहमति नहीं: रूसी उप विदेश मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала