डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

पोखरण में भारत की स्वदेशी वाहन-माउंटेड ड्रोन रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का सफल परीक्षण

© Photo : Twitter/@westerncomd_IAIndian Army's Airawat Gagan Rakshaks tests integrated anti-aircraft weapon systems
Indian Army's Airawat Gagan Rakshaks tests integrated anti-aircraft weapon systems - Sputnik भारत, 1920, 26.11.2026
सब्सक्राइब करें
सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने बताया कि उसने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'भार्गवास्त्र' के परीक्षण पूरे कर लिए हैं। यह गाड़ी पर लगाई जाने वाली ड्रोन रोधी प्रणाली है, जिसे एक साथ कई ड्रोन के हमलों को रोकने के लिए बनाया गया है।

कंपनी के अनुसार, ये परीक्षण 20 से 24 नवंबर 2026 के बीच किए गए। भार्गवास्त्र में एयर डिफेंस रॉकेट और छोटी गाइडेड मिसाइलें लगी हैं, जो एक साथ कई ड्रोन को निशाना बना सकती हैं। यह प्रणाली रडार और रेडियो सिग्नल की मदद से आने वाले ड्रोन का पता लगाता है और उन पर नजर रखता है। इसमें लगे विशेष कैमरे दिन और रात दोनों समय ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

इसके अलावा, AI से लैस कंट्रोल रडार सिस्टम, कैमरों और हथियारों के बीच तालमेल बनाता है, ताकि दुश्मन के ड्रोन को समय रहते रोका जा सके।
भार्गवास्त्र के दो संस्करण हैं और इस परियोजना को भारतीय सेना की जरूरतों के आधार पर तैयार किया जा रहा है जिसके विकास के लिए 9 जुलाई 2024 को रक्षा उत्पादन मंत्रालय ने मंजूरी दी थी।
SDAL के मुताबिक, कंपनी ने सेना की जरूरत से आगे बढ़कर इसका दूसरा संस्करण भी खुद विकसित किया है जिसमें छोटे गाइडेड मिसाइल लगे हैं, जो अपने आप रास्ता तय कर लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं।

इसमें लक्ष्य को पहचानने के लिए इन्फ्रारेड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। पहले संस्करण में 64 रॉकेट दागने वाली ट्यूब हैं, जबकि दूसरे संस्करण में 64 छोटी मिसाइल लॉन्च करने की व्यवस्था है।
Indian Army microlight aircraft land on a highway in Gujarat. - Sputnik भारत, 1920, 26.11.2026
डिफेंस
गुजरात में हाईवे बना रनवे, भारतीय सेना के चार विमानों ने की लैंडिंग
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала