https://hindi.sputniknews.in/20261126/gujriaat-men-haaiive-bnaa-rinve-bhaaritiiy-senaa-ke-chaari-vimaanon-ne-kii-lainding-13018125.html
गुजरात में हाईवे बना रनवे, भारतीय सेना के चार विमानों ने की लैंडिंग
गुजरात में हाईवे बना रनवे, भारतीय सेना के चार विमानों ने की लैंडिंग
Sputnik भारत
भारतीय सेना की 'टीम माउंटेन ईगल्स' के चार विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की और वहां से उड़ान भरी।
2026-11-26T13:48+0530
2026-11-26T13:48+0530
2026-11-26T13:48+0530
डिफेंस
भारतीय सेना
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
लड़ाकू विमान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/1a/13018885_0:80:1536:944_1920x0_80_0_0_fd117863106f16bc82711588e1b5035e.png
साहसिक हवाई अभियान 'वीरता और एकता की उड़ान' के हिस्से के रूप में भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन राष्ट्रीय राजमार्ग-754A के 946 किमी और 949 किमी के बीच में सफलतापूर्वक किया।इस फॉर्मेशन में दो फिक्स्ड-विंग माइक्रोलाइट विमान और दो फ्लेक्सिबल-विंग पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। विमान ने कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरी और गुजरात के पाटन जिले के सांतलपुर तालुका में बाकुत्रा टोल प्लाजा के पास उतरा।बता दें कि आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में आयोजित 'वीरता और एकता की उड़ान' को 14 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगा और 28 नवंबर को महू में संपन्न होगा।
https://hindi.sputniknews.in/20261010/tejas-mk2-first-flight-expected-in-third-quarter-of-2027-hal-chief-12540296.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/1a/13018885_86:0:1451:1024_1920x0_80_0_0_868439ad63d20cbfa01bb04f0ab2b808.pngSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
भारतीय सेना, भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, लड़ाकू विमान
भारतीय सेना, भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, लड़ाकू विमान
गुजरात में हाईवे बना रनवे, भारतीय सेना के चार विमानों ने की लैंडिंग
भारतीय सेना की 'टीम माउंटेन ईगल्स' के चार विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की और वहां से उड़ान भरी। इस अभ्यास का उद्देश्य यह दिखाना था कि राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल आपातकालीन लैंडिंग स्थल के रूप में किया जा सकता है।
साहसिक हवाई अभियान 'वीरता और एकता की उड़ान' के हिस्से के रूप में भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन राष्ट्रीय राजमार्ग-754A के 946 किमी और 949 किमी के बीच में सफलतापूर्वक किया।
इस फॉर्मेशन में दो फिक्स्ड-विंग माइक्रोलाइट विमान और दो फ्लेक्सिबल-विंग पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। विमान ने कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरी और गुजरात के पाटन जिले के सांतलपुर तालुका में बाकुत्रा टोल प्लाजा के पास उतरा।
गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी X पर एक पोस्ट में "भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच तालमेल का एक ऐतिहासिक प्रदर्शन बताते हुए कहा कि "सफल लैंडिंग और टेक-ऑफ ने विश्व स्तरीय राजमार्ग अवसंरचना बनाने के सरकार के प्रतिबद्धता को दिखाया है, जो न केवल कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को पूरा करता है, बल्कि सशस्त्र बलों की रणनीतिक और ऑपरेशनल ज़रूरतों को भी पूरा करता है।"
बता दें कि आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में आयोजित 'वीरता और एकता की उड़ान' को 14 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगा और 28 नवंबर को महू में संपन्न होगा।