डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

नौसैनिक जहाज में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त: नौसेना प्रमुख

भारतीय नौसेना ने महिला कर्मियों के लिए 'सभी भूमिकाएं-सभी रैंक' के अपने सिध्दांत के अनुरूप नौसेना जहाज में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर को नियुक्त किया है, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा।
Sputnik
महिला अग्निवीरों की कुल संख्या अब 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है। ये आंकड़े सेवा में महिलाओं की नियुक्ति के लिए 'सभी भूमिकाओं, सभी रैंकों' के दृष्टिकोण के हमारे दर्शन के प्रमाण हैं, एडमिरल कुमार ने कहा।
नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने पिछले एक वर्ष में रणनीतिक जल क्षेत्र में उच्च परिचालन गति बनाए रखी है।

"हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने सैन्य, राजनयिक, पुलिस और सौम्य भूमिकाओं वाले मिशनों और कार्यों को करने में उच्च परिचालन गति बनाए रखी है," कुमार ने कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा, हमारी इकाइयाँ हिंद महासागर क्षेत्र व उससे परे हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए नियुक्त हैं।

"परिचालन के मोर्चे पर, नौसेना की तैनाती का दायरा संतोषजनक रहा है क्योंकि जहाज लगातार हिंद प्रशांत क्षेत्र में उपस्थित रहे हैं। भारतीय नौसेना क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर दृष्टि रखती है," उन्होंने कहा।

डिफेंस
भारतीय नौसेना ने स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक 'इम्फाल' से ब्रह्मोस का किया पहला सफल परीक्षण
विचार-विमर्श करें