डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

आर्मेनिया से सौदे के बाद आकाश मिसाइल प्रणाली की विदेशों में धूम

हाल के वर्षों में भारत के हथियारों की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है, दक्षिण अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका के कई देशों ने भारत में बने स्वदेशी आकाश मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई है।
Sputnik
रक्षा सूत्रों के हवाले से भारतीय मीडिया ने एक रिपोर्ट में बताया कि आकाश मिसाइल प्रणाली ने आर्मेनिया और ब्राजील के बाद अफ्रीका के मिस्र और अन्य मित्र देशों के बीच बहुत रुचि पैदा की है।
आर्मेनिया को आकाश मिसाइल प्रणाली को निर्यात करने का ऑर्डर भारत को पहले ही प्राप्त हो चुका है, जिसकी आपूर्ति आने वाले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन आकाश हथियार प्रणाली को पिछले एक दशक से भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना का मुख्य हथियार रही है।
आकाश एक कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है जिसका उपयोग हवाई हमलों से बचने के लिए किया जाता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है और इसकी गति मैक 2.5 के आसपास पहुंचती है।
कुछ दिन पहले भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आयोजित अस्त्र शक्ति अभ्यास के दौरान आकाश मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया था।
डिफेंस
भारत में निर्मित आकाश मिसाइल का जल्द ही अधिग्रहण करेगा आर्मेनिया: रिपोर्ट
विचार-विमर्श करें