Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

तथ्य की जाँच करें: क्या यूक्रेन में नाटो हथियार रूसी हथियारों से बेहतर हैं?

© Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 06.07.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन को नाटो-ग्रेड हथियारों के लिए एक अद्वितीय परीक्षण स्थल माना जाता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव के अनुसार वे अब तक रूस के हथियारों से बेहतर साबित हुए हैं। क्या यह सच है?
पश्चिमी मीडिया के नवीनतम लेख में दावा किया गया है कि अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों और साझेदारों द्वारा कीव में पहुँचाए गए पश्चिमी हथियार युद्ध के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
रूसी सैन्य विशेषज्ञ विक्टर लिटोवकिन के अनुसार लेख के अजीबोगरीब दावे और विजयी लहजे से पता चलता है कि यह एक पीआर स्टंट ही है, जिसका उद्देश्य पश्चिमी पाठकों का मनोरंजन करना ही है, जबकि कीव के बहुप्रचारित जवाबी हमला विफल हो रहे हैं।
कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रेज़निकोव पश्चिमी हथियारों की प्रशंसा क्यों कर रहे हैं: यूक्रेनी रक्षा मंत्री को अधिक से अधिक उपकरणों की आवश्यकता है, अन्यथा उनके पास लड़ने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

"उनके पास पश्चिम के सामने झुकने और पश्चिमी सैन्य उपकरणों की प्रशंसा करने के अलावा और कोई विकल्प है ही नहीं। मामले की जड़ यह है कि [रेज़निकोव] युद्ध के मैदान पर किसी भी वास्तविक जीत का दावा नहीं कर सकते," रूसी सैनिक विशेषज्ञ ने कहा।

Kinzhal ने अमेरिका निर्मित Patriot को नष्ट कैसे कर दिया

रूसी रक्षा मंत्रालय (MoD) ने घोषणा की कि 16 मई को कीव में यूक्रेन की Patriot प्रणाली को Kh-47M2 किंजल हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल द्वारा मारा और नष्ट कर दिया गया था। वीडियो फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें रूस की किंजल मिसाइल को दिखाई गई है। इसने तीन दर्जन से अधिक मिसाइलें दागकर हाइपरसोनिक हथियार को गिराने के पैट्रियट दल के व्यर्थ प्रयास को प्रदर्शित किया।
 - Sputnik भारत, 1920, 17.05.2023
यूक्रेन संकट
कीव में पैट्रियट को कैसे नष्ट किया गया, स्रोत ने Sputnik को बताया

क्या NASAMS ने अग्रिम मोर्चे पर यूक्रेन की मदद की है?

पहली बार दो NASAMS मध्यम दूरी की वायु रक्षा प्रणालियाँ अक्टूबर 2022 में यूक्रेन को प्रदान की गईं। कुल मिलाकर पेंटागन ने कीव को आठ NASAMS प्रणालियाँ और एक अनिर्दिष्ट मात्रा में गोला-बारूद प्रदान करने का वादा किया।
यह बताया गया था कि अनुमानित अन्तिम तारीख 28 नवंबर सन 2025 की होगी। यह दवा करने के लिए बहुत कम सबूत हैं कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को प्रदान की गई दो NASAMS प्रणालियों ने युद्ध के मैदान में बहुत अधिक बढ़ावा दिया है, खासकर अगर उस तथ्य पर घ्यान दिया जाए कि फरवरी की शुरुआत में रूस द्वारा उनमें से एक नष्ट हो गया था।
करीब 30 किमी की प्रभावी फायरिंग रेंज के NASAMS का उद्देश्य दुश्मन के ड्रोनों, विमानों और क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाना है। रूसी सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार NASAMS की सीमित संख्या यूक्रेन को अपने सैनिकों की रक्षा करने में कोई महत्वपूर्ण सहायता प्रदान नहीं कर रही है। शायद वायु रक्षा प्रणाली का उद्देश्य HIMARS जैसा अन्य अमेरिकी निर्मित हथियार प्रणालियों की रक्षा करना था।
 - Sputnik भारत, 1920, 14.06.2023
Sputnik मान्यता
क्यों यूक्रेन के जवाबी हमले में पश्चिमी के हथियार असफल साबित हुए?

क्या ब्रिटिश Storm Shadows और अमेरिकी HIMARS अजेय हैं?

यूक्रेन में रेज़निकोव एकमात्र मंत्री नहीं हैं जो नाटो-ग्रेड हथियारों की सफलताओं को बढ़ा-चढ़ाकर उनके बारे में बताते हैं। पिछले हफ्ते ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने ब्रिटिश सांसदों के सामने जोर देकर कहा था कि कीव को दी गई Storm Shadow मिसाइलें युद्ध के मैदान पर "महत्वपूर्ण प्रभाव" डाला है। Storm Shadow एक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है जिसकी रेंज 250 किमी (155 मील) से अधिक है।
लेकिन अभी तक Storm Shadows का उपयोग करके खेरसॉन क्षेत्र और क्रीमिया के बीच प्रशासनिक सीमा पर रूस के चोंगर पुल पर हमले से थोड़ी हलचल मचाई गई है, लेकिन यह सैन्य मोर्चे पर कीव के पक्ष में संतुलन बदलने में कोई योगदान नहीं दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार पुल पर यूक्रेनी सैन्य हमले के बाद रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के खमेलनित्सकी क्षेत्र में Storm Shadows क्रूज़ मिसाइलों से भरे एक डिपो को नष्ट कर दिया। Sputnik के अनुसार रूसी सेना ब्रिटिश "अद्भुत" हथियार को नियमित रूप से मार गिराती है।
इसी तरह रूसी सशस्त्र बल अमेरिकी M142 HIMARS, लाइट मल्टीपल लॉन्च मिसाइल प्रणाली, द्वारा लॉन्च की गई मिसाइलों को अक्सर रोकते हैं।

"कीव नागरिक लक्ष्यों पर आतंकवादी हमलों के माध्यम से जमीन पर सफलता सुनिश्चित करने में अपनी असमर्थता की भरपाई करने और इस तरह प्रचार प्रभाव प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है," 3 जुलाई को सर्गे शोइगु ने कहा।

क्या Leopard टैंक और Bradley IFV प्रभावी साबित हुए हैं?

बहुप्रचारित जवाबी हमले की शुरुआत के बाद सैन्य उपकरणों के मामले में यूक्रेन के नुकसान की जानकारी सुर्ख़ियों में आई है। 3 जुलाई को रूसी रक्षा मंत्रालय (MoD) ने घोषणा की कि रूस ने 16 जर्मन निर्मित Leopard टैंकों यानी पोलैंड और पुर्तगाल द्वारा कीव को आपूर्ति किए गए 100 फीसदी वाहनों को नष्ट कर दिया।
इससे पहले 26 जून को पश्चिमी मीडिया ने स्वीकार किया था कि लड़ाई में 113 Bradley पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों में से कम से कम 17 क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। कुल मिलाकर शोइगु के अनुसार पिछले महीने रूसी सेना डोनबास और ज़ापोरोज़े क्षेत्रों में लगभग 920 यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर पाया है।
 - Sputnik भारत, 1920, 21.06.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी सिपाही टैंक टूटने का बहाना बनाकर लड़ाई से बचने की कोशिश करते हैं: मीडिया

यूक्रेनी जवाबी हमला कैसे चल रहा है?

पश्चिमी हथियार अपने रूसी समकक्षों से बेहतर नहीं हैं, इसका सबसे स्पष्ट प्रमाण यह है कि यूक्रेनी सेना अब तक जमीन पर बेहतर प्रदर्शन करने में विफल रही है। इसके अलावा कीव शासन की सेना के उपकरण और जनशक्ति दोनों कोभारी नुकसान हुआ है, लिटोवकिन ने बताया।

"ज़ापोरोज़े और क्रास्नोलिमंस्की दिशाओं में, अवदेव्स्की और आर्टेमोव्स्की दिशाओं में दो सप्ताह की लड़ाई में हमने 259 यूक्रेनी टैंकों को नष्ट कर दिया, जिनमेंसे पश्चिमी निर्मित टैंक भी शामिल थे। हमने 700 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट कर दिया है। क्या इसका कोई मतलब है? यह किसकी तकनीकी वर्चस्व का सबूत है? यह हमारे पेशेवरों, हमारी सैन्य कला के उस्तादों की वर्चस्व का सबूत है। इस प्रकार हम उस निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं कि पश्चिमी प्रौद्योगिकी की वर्चस्व और पश्चिमी सेना की वर्चस्व के बारे में यह सारी बकवास उन यूक्रेनी और पश्चिमी लोगों के लिए सिर्फ प्रचार है जिनको उनके प्रेस द्वारा ब्रेनवॉश किया गया है," रूसी सैन्य विशेषज्ञ ने कहा।

Sergei Shoigu at SCO defence ministers' meeting in New Delhi - Sputnik भारत, 1920, 03.07.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेन का जवाबी हमला सभी दिशाओं में विफल: रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала