डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

अरब सागर में सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने भेजे पांच विध्वंसक जहाज

© Photo : Indian NavyINS Mormugao
INS Mormugao - Sputnik भारत, 1920, 28.12.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना ने अब बाब अल-मंदेब से भारतीय तट के मध्य समुद्री मार्गों को व्यापारी शिपिंग के लिए सुरक्षित रखने के लिए लॉजिस्टिक टैंकर, बोइंग P8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और लंबे समय तक चलने वाले सी गार्डियन ड्रोन के साथ पांच फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक नियुक्त किए हैं।
भारतीय नौसेना ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में अरब सागर में आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस विशाखापत्तनम को नियुक्त किया है, भारतीय मीडिया ने रिपोर्ट की।

मीडिया के अनुसार, आईएनएस कोलकाता लाल सागर के प्रवेश द्वार पर है, आईएनएस कोच्चि यमन सोकोट्रा द्वीप के दक्षिण में है। आईएनएस मोर्मुगाओ पश्चिमी अरब सागर में और आईएनएस चेन्नई मध्य अरब सागर में नियुक्त हैं, वहीं आईएनएस विशाखापत्तनम को उत्तरी अरब सागर में गश्त करने का कार्य सौंपा गया है।

वरस्ततः भारतीय प्रयास अरब सागर को लाल सागर और फारस की खाड़ी से निकलने वाले वाणिज्यिक शिपिंग मार्गों पर किसी भी मिसाइल हमले से सुरक्षित करने में सहायता करना है, क्योंकि खरबों डॉलर मूल्य के व्यापारी और तेल व्यापार संकट में हैं।
बता दें कि भारतीय नौसेना के सुरक्षा प्रयासों को बढ़ाने के लिए, तटरक्षक बल भी अपतटीय गश्ती जहाजों और डोर्नियर निगरानी विमानों के साथ पश्चिमी तट पर विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) पर गश्त कर रहा है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय तट रेखा और अरब सागर में भी कोई संदिग्ध गतिविधि घटित न हो।
Indian Navy Warship INS Kolkata - Sputnik भारत, 1920, 27.12.2023
डिफेंस
भारतीय नौसेना ने हालिया घटनाओं के बाद अरब सागर में समुद्री सुरक्षा अभियान किया तेज
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала