राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने पाकिस्तान से की 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग

© AP Photo / K.M. ChaudaryHafiz Saeed
Hafiz Saeed - Sputnik भारत, 1920, 29.12.2023
सब्सक्राइब करें
भारत ने मुंबई में 26 नवम्बर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज मोहम्मद सईद का भारत प्रत्यर्पण करने के लिए पाकिस्तान से एक बार फिर अनुरोध किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद को एक विशेष मुकदमे के लिए भारत भेजने का हालिया अनुरोध किया है।

"संबंधित व्यक्ति भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में, हमने प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को एक विशेष मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए उसे भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। यह एक हालिया अनुरोध है," पाकिस्तान से 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को सौंपने के लिए भारत के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा।

71 साल का सईद को अप्रैल 2022 में आतंकी वित्तपोषण के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान की एक अदालत ने 33 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालाँकि, वह 26/11 के आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए सजा से बचता रहा है।
पिछले साल गृह मंत्रालय ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया था।
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के एक उग्रवादी इस्लामी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में दाखिल होकर हमला बोल दिया था। इस हमले में 174 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे।
In this Nov. 29, 2008 file photo, smoke emits from the Taj Mahal Hotel in Mumbai, India. - Sputnik भारत, 1920, 26.11.2023
Sputnik स्पेशल
जीवित बची देविका ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले को किया याद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала