राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 78 साल की कैद की सज़ा काट रहा है: संयुक्त राष्ट्र

© AP Photo / Altaf QadriIn this Nov. 29, 2008 file photo, smoke emits from the Taj Mahal Hotel in Mumbai, India.
In this Nov. 29, 2008 file photo, smoke emits from the Taj Mahal Hotel in Mumbai, India. - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2024
सब्सक्राइब करें
26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा* प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान की हिरासत में है और सात आतंकी वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराए जाने के परिणामस्वरूप 78 साल की कैद की सज़ा काट रहा है, संयुक्त राष्ट्र ने अद्यतन जानकारी में कहा।
दिसंबर में, भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कहा, जो कई आतंकी मामलों में भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित है।

सईद, जिसे दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा** प्रतिबंध समिति द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था, "सात आतंकी वित्तपोषण मामलों में दोषसिद्धि के कारण पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है, 12 फरवरी 2020 से 78 साल की कारावास की सज़ा काट रहा है," प्रतिबंध समिति ने एक संशोधित प्रविष्टि में कहा।

पिछले महीने, सुरक्षा परिषद समिति ने अपनी दाएश** और अल-कायदा प्रतिबंध सूची में व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति फ्रीज, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन कुछ प्रविष्टियों में संशोधन किए।
इन संशोधनों के तहत, प्रतिबंध समिति ने यह भी रेखांकित किया कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT*) के संस्थापक सदस्य और सईद के डिप्टी हाफ़िज़ अब्दुल सलाम भुट्टावी की "मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है।"
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी, जिसने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए लश्कर हमलावरों को प्रशिक्षित किया था, उसकी पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंक के वित्तपोषण के लिए सजा काटते समय मौत हो गई थी।
*आतंकवादी गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के अधीन है।
**आतंकवादी गतिविधियों के कारण रूस और अन्य देशों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन।
Hafiz Saeed - Sputnik भारत, 1920, 29.12.2023
राजनीति
भारत ने पाकिस्तान से की 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала