भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस जल्द ही भारत को परीक्षण के बाद तलवार श्रेणी के दो फ्रिगेट सौंपेगा

© Photo : social mediaRussian Yantar Shipyard to complete first project 11356 frigate for India
Russian Yantar Shipyard to complete first project 11356 frigate for India - Sputnik भारत, 1920, 13.08.2024
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना के पास पहले से ही छह प्रोजेक्ट 11356 फ्रिगेट हैं।
रूस राज्य निगम रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के CEO अलेक्जेंडर मिखेयेव ने Sputnik को बताया कि रूसी शहर कैलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए दो प्रोजेक्ट 11356 फ्रिगेट का परीक्षण चल रहा है और इसके पूरा होते ही इन्हें ग्राहक को सौंप दिया जाएगा।
"रूस में फ्रिगेट का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। जहाजों का परीक्षण किया जा रहा है," मिखेयेव ने कहा।
भारत और रूस के बीच चार प्रोजेक्ट 11356 फ्रिगेट के लिए अनुबंध पर 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें दो भारत के गोवा में बनाए जा रहे हैं। वही यंतर में पूरा होने वाले पहले तुशिल (पूर्व एडमिरल बुटाकोव) को 2024 में भारत को सौंपने की योजना है जिसके बाद दूसरा तमाला (पूर्व एडमिरल इस्तोमिन) को 2024/2025 के अंत में नई दिल्ली के हवाले किया जाएगा।
नए फ्रिगेट्स को वायु, सतह और उप-सतह में नौसैनिक युद्ध के पूरे स्पेक्ट्रम को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रडार और पानी के नीचे की आवाज के संकेतों को कम करने के लिए स्टेल्थ तकनीक से लैस, इन जहाजों में भारतीय और रूसी हथियारों और सेंसर का एक शक्तिशाली संयोजन है।
याद दिलाएं कि भारतीय नौसेना ने कई महत्वपूर्ण प्लेटफ़ॉर्म और हथियार प्रणालियां रूस से हासिल की हैं, जिनमें पनडुब्बियाँ, विमान और सतह के जहाज शामिल हैं।
A rocket is fired from the Indian Navy destroyer ship INS Ranvir during an exercise drill in the Bay Of Bengal off the coast of Chennai on April 18, 2017 - Sputnik भारत, 1920, 20.04.2024
डिफेंस
रूसी तकनीक ट्रांसफर से भारत के हथियार निर्माण को लेकर स्वाबलंबन की प्रक्रिया मजबूत हुई है: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала