डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना के नए 'प्रोजेक्ट 11356' फ्रिगेट्स ब्रह्मोस मिसाइलों से होंगे लैस: कंपनी के प्रतिनिधि

© Sputnik / Russian Defense Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंA missile is launched from a Russian warship towards an arsenal with weapons in the Lvov region
A missile is launched from a Russian warship towards an arsenal with weapons in the Lvov region - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2024
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 11356 के तहत अगले दो वर्षों में मिलने वाले सभी चार फ्रिगेट ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस होंगे, भारतीय-रूसी संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रतिनिधि ने Sputnik को बताया।
नवंबर 2018 में रूस और भारत ने प्रोजेक्ट 11356 में चार फ्रिगेट की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दो फ्रिगेट रूस में यंतर शिपयार्ड में बनाए जाएंगे तथा दो अन्य फ्रिगेट का निर्माण रूस से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के द्वारा गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में बनाए जाएंगे।

Sputnik को कंपनी सूत्र ने बताया, "सभी चार फ्रिगेट ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे।"

गौरतलब है कि रूस से दो जहाजों में से पहले तुशील की आपूर्ति इस वर्ष सितंबर में होनी है और दूसरा युद्धपोत, तमाला की आपूर्ति फरवरी 2025 तक होने की संभावना है। इस श्रेणी के दो और फ्रिगेट भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में बनाए जा रहे हैं। गोवा शिपयार्ड में निर्मित पहला युद्धपोत ‘त्रिपुट’ 2026 में भारतीय नौसेना को दिया जाएगा, जबकि दूसरा उसके छह महीने बाद मिल जाएगा।
बता दें कि रूस के सहयोग से गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) में निर्मित तेग क्लास फ्रिगेट त्रिपुट का समुद्र के परीक्षणों के लिए पिछले सप्ताह जलावरतरण कर दिया गया।
Goa Shipyard launches its 1st Teg-class frigate being built in collaboration with India and Russia - Sputnik भारत, 1920, 23.07.2024
डिफेंस
रूस के सहयोग से बन रहे युद्धपोत त्रिपुट का गोवा में जलावतरण, भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала