https://hindi.sputniknews.in/20250801/brhmos-injn-ke-bhaarit-men-utpaadn-pri-chrichaa-jaariii-rikshaa-suutr-9525493.html
ब्रह्मोस इंजन के भारत में उत्पादन पर चर्चा जारी: रक्षा सूत्र
ब्रह्मोस इंजन के भारत में उत्पादन पर चर्चा जारी: रक्षा सूत्र
Sputnik भारत
सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस में भारतीय इंजन लगाए जा सकते हैं। रक्षा सूत्रों से Sputnik India को मिली जानकारी के मुताबिक भारत और रूस के बीच ब्रह्मोस के... 01.08.2025, Sputnik भारत
2025-08-01T15:30+0530
2025-08-01T15:30+0530
2025-08-01T15:30+0530
डिफेंस
भारत
रूस
फिलीपींस
वियतनाम
इंडोनेशिया
ब्राज़ील
भारतीय सेना
भारतीय सशस्त्र सेनाएँ
भारतीय नौसेना
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/06/0b/7597900_0:91:2000:1216_1920x0_80_0_0_d359ee0e3148ddbfbf413d39bf6acf34.jpg
सूत्रों ने Sputnik India को बताया कि स्वदेशी इंजन को ज़मीन, युद्धपोत और फ़ाइटर जेट से फ़ायर होने वाली ब्रह्मोस के साथ-साथ ब्रह्मोस NG यानी भविष्य की ब्रह्मोस में भी लगाया जा सकता है। ब्रह्मोस NG के उत्पादन के लिए इसी साल लखनऊ में नई फैक्टरी की शुरुआत की गई है। ब्रह्मोस NG का भार 1.5 टन तक हो सकता है और उसकी रेंज 1200 किमी से भी ज्यादा होगी। ब्रह्मोस NG को भारतीय वायुसेना के मिग-29 और स्वदेशी फ़ाइटर जेट तेजस में लगाया जा सकता है। ब्रह्मोस भारत और रूस का साझा उत्पादन है। ब्रह्मोस का प्रयोग भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों ही करती हैं। इसे ज़मीन, हवा या समुद्र से लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय नौसेना के लगभग सभी प्रमुख युद्धपोतों को ब्रह्मोस से लैस किया जा चुका है। ब्रह्मोस भारत का पहला बड़ा सैनिक निर्यात है जिसे फिलीपींस को निर्यात किया गया है। वियतनाम, इंडोनेशिया और ब्राज़ील सहित कई देशों ने ब्रह्मोस को खरीदने में रुचि दिखाई है।
https://hindi.sputniknews.in/20250731/bhaarit-auri-riuus-vittiiy-snbndhon-ko-mjbuut-kri-rihe-hain-bhaarit-men-riuus-ke-riaajduut-9521481.html
भारत
रूस
फिलीपींस
वियतनाम
इंडोनेशिया
ब्राज़ील
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2025
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/06/0b/7597900_128:0:1872:1308_1920x0_80_0_0_d608a6aa402c0a59136c3542d8188ecd.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, रूस , फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, ब्रह्मोस , सुखोई-30mki , तेजस जेट
भारत, रूस , फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, ब्रह्मोस , सुखोई-30mki , तेजस जेट
ब्रह्मोस इंजन के भारत में उत्पादन पर चर्चा जारी: रक्षा सूत्र
सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस में भारतीय इंजन लगाए जा सकते हैं। रक्षा सूत्रों से Sputnik India को मिली जानकारी के मुताबिक भारत और रूस के बीच ब्रह्मोस के इंजनों के भारत में उत्पादन पर चर्चा चल रही है। अभी ब्रह्मोस में लगने वाला लिक्विड रैमजेट इंजन रूस से आता है।
सूत्रों ने Sputnik India को बताया कि स्वदेशी इंजन को ज़मीन, युद्धपोत और फ़ाइटर जेट से फ़ायर होने वाली ब्रह्मोस के साथ-साथ ब्रह्मोस NG यानी भविष्य की ब्रह्मोस में भी लगाया जा सकता है।
ब्रह्मोस NG के उत्पादन के लिए इसी साल लखनऊ में नई फैक्टरी की शुरुआत की गई है। ब्रह्मोस NG का भार 1.5 टन तक हो सकता है और उसकी रेंज 1200 किमी से भी ज्यादा होगी। ब्रह्मोस NG को भारतीय वायुसेना के मिग-29 और स्वदेशी फ़ाइटर जेट तेजस में लगाया जा सकता है।
हाल ही में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 फ़ाइटर जेट को ब्रह्मोस से लैस किया गया है जिसकी रेंज 800 किमी तक है। भारतीय वायुसेना के कुल 40 सुखोई-30 विमानों को ब्रह्मोस से लैस किया गया है।
ब्रह्मोस भारत और रूस का साझा उत्पादन है। ब्रह्मोस का प्रयोग भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों ही करती हैं। इसे ज़मीन, हवा या समुद्र से लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय नौसेना के लगभग सभी प्रमुख युद्धपोतों को ब्रह्मोस से लैस किया जा चुका है।
ब्रह्मोस भारत का पहला बड़ा सैनिक निर्यात है जिसे फिलीपींस को निर्यात किया गया है। वियतनाम, इंडोनेशिया और ब्राज़ील सहित कई देशों ने ब्रह्मोस को खरीदने में रुचि दिखाई है।