राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत और चीन सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत

© Sputnik / Krishna Mohan MishraIndian army tank in Ladakh
Indian army tank in Ladakh - Sputnik भारत, 1920, 29.10.2025
सब्सक्राइब करें
भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पश्चिमी क्षेत्र में तनाव को नियंत्रित करने के मकसद से कमांडर-स्तर की वार्ता का एक नया दौर आयोजित किया।
चीन के रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बातचीत “सकारात्मक और गहन” रही, जिसमें दोनों देशों के सैन्य अधिकारीयों ने सीमावर्ती इलाके में स्थिरता बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक माध्यमों के ज़रिए बातचीत और संवाद जारी रखने पर सहमत हुए।

इस दौरान दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि रविवार को भारत और चीन ने चार साल से अधिक समय के बाद एक बार फिर सीधी हवाई सेवाएं बहाल कीं।
IndiGo Airbus A320neo F-WWDG - Sputnik भारत, 1920, 27.10.2025
विश्व
भारत ने पांच साल के अंतराल के बाद चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала