विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका-ईरान वार्ता में यूरेनियम संवर्धन का मुद्दा अभी भी चर्चा के केंद्र में है: रूबियो

© AP Photo / Vahid SalemiAn Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010.
An Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010. - Sputnik भारत, 1920, 22.05.2026
सब्सक्राइब करें
यूरेनियम संवर्धन का मुद्दा अभी भी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के एजेंडे में शामिल है, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को कहा।

"बातचीत में कुछ मामूली प्रगति हुई है... लेकिन बुनियादी रुख अब भी वही है। ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते, यह मुमकिन ही नहीं है। इस शासन को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। और इस लक्ष्य को पाने के लिए, हमें यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) के मुद्दे का समाधान करना ही होगा। हमें अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम (हाईली एनरिच्ड यूरेनियम) के मुद्दे पर सख्ती से बात करनी होगी," रूबियो ने स्वीडन में नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा।

अमेरिका-ईरान वार्ता के घटनाक्रमों के बीच वॉशिंगटन का रुख स्पष्ट करते हुए रूबियो ने कहा कि "मुख्य सिद्धांत वही है, ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।"
15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि ईरान 20 वर्षों के लिए यूरेनियम संवर्धन निलंबित कर देता है, तो वे इससे संतुष्ट होंगे। इसके जवाब में ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान का परमाणु अप्रसार संधि के तहत प्राप्त अधिकारों को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। एक तरफ जहां अमेरिका का लक्ष्य ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाना है, वहीं तेहरान का ज़ोर इस बात पर है कि परमाणु कार्यक्रम पर किसी भी बातचीत में शामिल होने से पहले उसे पुख्ता सुरक्षा गारंटी दी जाए।
This video grab shows launching underground ballistic missiles by the Iranian Revolutionary Guard during a military exercise - Sputnik भारत, 1920, 21.05.2026
विश्व
अमेरिकी हमले की स्थिति में नए हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए ईरान तैयार: सूत्र
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала