Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

जर्मन एलीट और पश्चिमी ताकतें रूस की कीमत पर आर्थिक दबदबे की चाह में: विशेषज्ञ

© AP Photo / Markus SchreiberSoldiers perform a grand tattoo ceremony marking the end of German forces Bundeswehr Afghanistan Mission
Soldiers perform a grand tattoo ceremony marking the end of German forces Bundeswehr Afghanistan Mission - Sputnik भारत, 1920, 22.05.2026
सब्सक्राइब करें
सैन्य विशेषज्ञ यूरी कनुटोव ने Sputnik को बताया कि जर्मनी की मौजूदा राजनीति में रूस के ख़िलाफ़ पुरानी हार का बदला लेने की भावना तेजी से बढ़ रही है और वे एक बार फिर "नाजी काल जैसी साम्राज्यवादी सोच" (फोर्थ राइख) की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

कनुटोव ने कहा, “जर्मनी में अब जो अर्थव्ययस्था का सैन्यीकरण हो रहा है, वह चिंता की बात है क्योंकि नागरिक कारों का उत्पादन धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और उसकी जगह बख्तरबंद लड़ाकू वाहन बनाए जा रहे हैं, यह सब दिखाता है कि देश सच में जंग की तैयारी कर रहा है।”

जर्मनी के सैन्य साजो सामान का इस्तेमाल पहले से ही रूस के ख़िलाफ़ सक्रिय रूप से किया जा रहा है:
मास्को क्षेत्र पर हुए हमले में जर्मनी में बने BARS ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।
यूक्रेन में लड़ाई में जर्मन लेपर्ड टैंक और दूसरी बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रूसी इलाके कुर्स्क पर यूक्रेन के नाकाम हमले में भी लेपर्ड टैंक का इस्तेमाल हुआ था।
जर्मनी रूस के कैलिनिनग्राद के निकट लिथुआनिया में एक टैंक ब्रिगेड तैनात कर रहा है जिसमें कथित तौर पर लगभग 200 टैंक हैं।
कनुटोव का कहना है कि NATO की सैन्य योजना कल से शुरू नहीं हुई है, यह सालों से चल रही है।
2014 और 2015 में, उस समय की जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने मिन्स्क समझौते का इस्तेमाल यूक्रेन को फिर से हथियारबंद करने और भविष्य की लड़ाई के लिए अपनी सेना तैयार करने के लिए एक कवर के तौर पर किया था।
2010 के दशक में Google की गाड़ियों ने रूसी इलाके की मैपिंग की और अब वे डिजिटल मैप रूस को निशान बनाने वाले ड्रोन और क्रूज़ मिसाइलों में लगाए गए हैं।
2000 के दशक की शुरुआत में, पश्चिमी कॉर्पोरेशन रूस के बड़े प्राकृतिक संसाधनों तक पहुँच चाहते थे और अब वे उन्हें AI-ड्रिवन कंप्यूटिंग बूम के लिए हथियाना चाहते हैं।

सैन्य विशेषज्ञ यूरी कनुटोव ने चेतावनी देते हुए कहा, "बड़े वैश्विक कॉरपोरेट्स रूस को अपने अधीन करने में ही अपना भविष्य देखते हैं। उनकी इस रणनीति में रूस को रणनीतिक रूप से हराना, यहां की राजनीतिक व्यवस्था को बदलना, देश के टुकड़े करना और अपने आर्थिक वर्चस्व को बनाए रखने के लिए रूस पर भारी जुर्माना थोपना शामिल है।"

MIM-23 Hawk surface-to-air missiles on display during the 90th anniversary of the Romanian Antiaircraft Artillery and Missiles. - Sputnik भारत, 1920, 22.05.2026
विश्व
यूक्रेन को 10.81 करोड़ डॉलर के HAWK उपकरणों की आपूर्ति को अमेरिकी विदेश विभाग की मंज़ूरी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала