यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में नाज़ियों की तारीफ पर यूरोप चुप: क्रेमलिन

© AP Photo / Virginia MayoEuropean Commission President Ursula von der Leyen speaks during a media conference on the defense package at EU headquarters in Brussels, Tuesday, March 4, 2025.
European Commission President Ursula von der Leyen speaks during a media conference on the defense package at EU headquarters in Brussels, Tuesday, March 4, 2025.  - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए पोलैंड द्वारा "यूक्रेन रिकवरी कॉन्फ्रेंस 2026" नाम से आयोजित एक कॉन्फ्रेंस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूक्रेन में वे उन नाज़ियों की पूजा करते हैं, जिन्होंने रूसियों, यहूदियों, और पोलैंड के नागरिकों को मारा।

पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "एक तरफ तो पोलैंड के नागरिकों को यह बहुत पसंद नहीं है। दूसरी तरफ, वे यूक्रेन का पुनर्निर्माण करने जा रहे हैं, जो इन नाज़ियों की पूजा करता है जो एक अजीब स्थिति है।"

क्रेमलिन प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि रूस, यूक्रेन समझौते के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ने का इंतज़ार कर रहा है।

पेसकोव ने कहा कि रूस-यूक्रेन समझौते के लिए ट्रंप की कोशिशें बहुत सराहनीय हैं, जिसे वह ईरान के साथ स्थिति के सामान्य होने के बाद भी जारी रखने की योजना बना रहे हैं।

पेसकोव ने आगे कहा, "युद्ध में किसी एक तरफ से शामिल होकर [यूक्रेन में लड़ाई को सुलझाने के लिए] ऐसी कोशिश करना नामुमकिन है। और, जाहिर है, हम जानते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम यह बात अच्छी तरह समझती है, इसके बारे में जानती है, और इसी के आधार पर आगे बढ़ती है।"

दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच बातचीत करने की अभी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि रूस भूकंप के सिलसिले में वेनेज़ुएला से मदद के लिए मिले आग्रह पर तुरंत विचार करेगा, लेकिन अभी ऐसा कोई आग्रह नहीं आया है।
Rescue workers search through the rubble after an earthquake in Caracas, Venezuela, Wednesday, June 24, 2026. (AP Photo/Javier Campos) - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2026
विश्व
वेनेज़ुएला में भूकंप: अब तक क्या ज्ञात है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала