विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का जल्द ही ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों की जांच शुरू करने का इरादा

© AP Photo / Vahid SalemiAn Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010.
An Iranian flag flutters in front of the reactor building of the Bushehr nuclear power plant, just outside the southern city of Bushehr, Iran, Saturday, Aug. 21, 2010. - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
सब्सक्राइब करें
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने शुक्रवार को कहा कि संभवतः जल्द ही ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की जाएगी।

"हमने अभी तक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है; तौर-तरीके तय करने के लिए ईरान के साथ हमारी बातचीत अभी बिल्कुल शुरुआती चरण में है। तौर-तरीकों से हमारा तात्पर्य निरीक्षण की आवृत्ति, दौरों के स्थानों और अन्य तकनीकी पहलुओं से है। जैसा कि आप जानते हैं, यह प्रक्रिया पिछले सप्ताहांत स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में शुरू हुई थी, जहां हमारी प्रारंभिक चर्चा हुई। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस कार्य में जल्द ही तेजी आएगी," ग्रॉसी ने टोक्यो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा।

ग्रॉसी ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में यह तय किया गया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की देखरेख में रखा जाएगा।

ईरान और अमेरिका ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में कतर और पाकिस्तानी मध्यस्थों की मदद से बातचीत की। जिसके बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने बाद में बातचीत में प्रगति की जानकरी साझा की।
A MIR bank card is seen being used in Yerevan, Armenia. File photo - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
ईरान ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए वित्तीय तंत्र विकसित करने पर चर्चा की: ईरानी केंद्रीय बैंक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала