राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

रूस और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी वार्ता होने वाली है, महानिदेशक ग्रोसी खुद लेंगे हिस्सा

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंStele of the Zaporozhye Nuclear Power Plant in Energodar.
Stele of the Zaporozhye Nuclear Power Plant in Energodar. - Sputnik भारत, 1920, 03.07.2026
सब्सक्राइब करें
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने Sputnik को बताया कि वह जल्द ही ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संबंध में रूसी राज्य परमाणु निगम रोसाटॉम और रूसी अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए कलिनिनग्राद का दौरा करेंगे।

आगामी दौरे की जानकारी देते हुए ग्रोसी ने कहा, "मैं जल्द ही एक बेहद अहम बैठक के लिए कलिनिनग्राद जा रहा हूँ। इस पूर्ण सत्र में रोसाटॉम, परमाणु नियामक संस्था रोस्तेखनादज़ोर और विदेश मंत्रालय के अलावा रूसी सशस्त्र बल और रोसग्वार्डिया भी शामिल होंगे, जिनके साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।"

उन्होंने बताया कि रूस और आईएईए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए समय-समय पर इस तरह की बैठकें करते रहते हैं।
ग्रोसी ने विस्तार से बताते हुए कहा, "हम संघर्ष विराम, परमाणु संयंत्र के संचालन, सैन्य स्थिति और तकनीकी आवश्यकताओं जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हैं। और आमतौर पर, इसी बैठक के दौरान मेरी मुलाकात रोसाटॉम के सीईओ एलेक्सी लिखाचेव से होती है।"
ग्रोसी के अनुसार, मध्यम और दीर्घकालिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए ऐसी बैठकें उच्चतम स्तर पर भी आयोजित की जाती हैं।
In this image made from April 17, 2021, video released by the Islamic Republic Iran Broadcasting, IRIB, state-run TV, various centrifuge machines line the hall damaged on Sunday, April 11, 2021, at the Natanz Uranium Enrichment Facility - Sputnik भारत, 1920, 03.07.2026
विश्व
ईरान के परमाणु ठिकानों में मौजूद है संवर्धित यूरेनियम का बड़ा भंडार: आईएईए प्रमुख ग्रोसी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала