- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी सेना को मिली Su-30SM2 और Su-34 लड़ाकू विमानों की नई आपूर्ति

© Sputnik / Valentin Kapustin / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian Sukhoi Su-34 fighter jet flies in the course of Russia's military operation in Ukraine, at the unknown location.
A Russian Sukhoi Su-34 fighter jet flies in the course of Russia's military operation in Ukraine, at the unknown location. - Sputnik भारत, 1920, 09.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा उद्योग कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने Su-34 लड़ाकू-बमवर्षक और Su-30SM2 लड़ाकू विमानों की नई आपूर्ति रूसी रक्षा मंत्रालय को पूरी कर दी है। रोस्टेक प्रेस विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रेस सर्विस के अनुसार, ये सभी विमान अपने ग्राउंड और फैक्टरी फ्लाइट टेस्ट के दौर को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं और अपनी संबंधित एयरबेस तैनाती के लिए रवाना हो गए हैं।

Su-30SM2 के एक पायलट ने इस फाइटर जेट को रूसी सेना के सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक बताया है। अत्याधुनिक Su-30SM2 दुश्मन की वायु रक्षा सीमा में आए बिना जमीन, हवा और समुद्र के कई लक्ष्यों पर हमला कर सकता है।
Su-34 लड़ाकू बमवर्षक को अपने बेस से काफी दूरी पर जमीन, समुद्र और हवाई लक्ष्यों के साथ-साथ वायु रक्षा प्रणाली से बचते हुए दुश्मन के ढांचे पर हमला करने के लिए विकसित किया गया है, साथ ही इस विमान का इस्तेमाल हवाई टोही के लिए भी किया जा सकता है।
इस विमान के पायलट ने बताया कि Su-34 ने विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के सीईओ वादिम बदेखा ने कहा, "उपकरणों की आपूर्ति के साथ-साथ, हम अपने विमानों को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें विशेष सैन्य अभियान के दौरान मिले अनुभव को भी ध्यान में रखा जा रहा है।"

Russian Su-34 Annihilate Ukrainian Troops - Sputnik भारत, 1920, 18.04.2024
यूक्रेन संकट
रूस के Su-34 बमवर्षकों को यूक्रेनी ठिकाने को तबाह करते हुए देखें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала