यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

निंदा के अभाव में यूक्रेन लगातार अधिक लापरवाह कदम उठा रहा है: रोसाटॉम प्रमुख

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंAn armored vehicle leaves the territory of the Zaporozhye Nuclear Power Plant (ZNPP), accompanying the motorcade with IAEA Director General Raphael Grossi
An armored vehicle leaves the territory of the Zaporozhye Nuclear Power Plant (ZNPP), accompanying the motorcade with IAEA Director General Raphael Grossi - Sputnik भारत, 1920, 10.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि निंदा और आलोचना के अभाव में यूक्रेन ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र (ZNPP) और एनरगोदर शहर के ख़िलाफ़ लगातार अधिक लापरवाह कदम उठा रहा है।
रूस और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अंतर-विभागीय परामर्श का एक और दौर शुक्रवार को रूसी कैलिनिनग्राद शहर में आयोजित हुआ। रोसाटॉम के प्रमुख अलेक्सी लिखाचेव और IAEA के महानिदेशक राफाएल ग्रोसी ने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।

रोसाटॉम के जारी बयान के मुताबिक, "इस संबंध में अलेक्सी लिखाचेव ने एक बार फिर IAEA से ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ख़िलाफ़ यूक्रेनी शासन द्वारा जारी अपराधों पर सार्वजनिक रूप से अपना आकलन देने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि निंदा और आलोचना के अभाव में यूक्रेन लगातार अधिक लापरवाह कदम उठा रहा है।"

लिखाचेव ने बताया कि मार्च 2026 के मध्य से यूक्रेन ने ZNPP पर 460 से अधिक ड्रोन हमले और 15 से अधिक बार तोपखाने की गोलाबारी की है। इन हमलों में एनरगोदर शहर में 6 लोगों की मौत हुई और 43 लोग घायल हुए।
ZNPP - Sputnik भारत, 1920, 06.07.2026
यूक्रेन संकट
'दुनिया आपदा से एक कदम दूर', जापोरोज़े परमाणु संयंत्र के पास यूक्रेनी हमलों पर रोसाटॉम की चेतावनी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала